रतलाम/धामनोद शराब दुकान पर तीन दिन तीन स्टिंग में कैद हुई ओवर रेट की लूट,दुकान के बाहर अवैध आहता, खुलेआम छलक रहे जाम, वीडियो..

  
Last Updated:  अगस्त 30, 2026 " 04:51 अपराह्न"

Ratlam :दुकान के बाहर अवैध आहता, खुलेआम छलक रहे जाम, वीडियो..

देशी – विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान धामनोद, जहां भाव में भारी कमी का बेनर लगाकर हो रही ओवर रेटिंग

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिला मुख्यालय से मात्र 15 किमी दूर स्थित धामनोद की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान पर ओवर रेट की लूट थमने का नाम नहीं ले रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार समाचार पत्रों में इस दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं और आबकारी विभाग दो बार कार्रवाई का दिखावा भी कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी संचालक के हौसले बुलंद हैं।

ताजा मामले में हमारी टीम ने तीन अलग-अलग दिन तीन बार स्टिंग ऑपरेशन किया और तीनों बार ओवर रेट कैमरे में कैद हुआ है।

तीन दिन, तीन स्टिंग- video

https://youtube.com/shorts/gWbhGsfBxb4?si=ppPGDbUwgyU8qasj

पहला स्टिंग: विदेशी ब्रांड के 90 ML पर 96 और 111 रुपये के स्थान पर 120 रुपये वसूले गए।
दूसरा स्टिंग: 180 ML के विदेशी ब्रांड पर प्रिंट रेट से 30 रुपये अधिक वसूले गए।
तीसरा स्टिंग: 130, 220, 250, 540 रुपये के मनमाने रेट वसूले गए। इस दौरान ग्राहकों को यह कहते हुए सुना गया कि “सैलाना दुकान से भी ज्यादा रेट यहाँ ले रहे हैं। भाव में भारी कमी का बैनर सिर्फ छलावा है।”

अवैध अहाता और थोक बिक्री के सबूत –
स्टिंग के दौरान दुकान परिसर में टीन शेड के नीचे अवैध रूप से अहाता चलाकर शराब पिलाने का वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक वीडियो में ग्राहक द्वारा ‘सफेद की पेटी’ (देशी शराब का बॉक्स) की मांग अवैध थोक बिक्री की ओर इशारा करता है।

शराब दुकान के बाहर खुलेआम छलक रहें जाम

वीडियो सबूत अधिकारी को सौंपे –
इस पूरे हैट्रिक स्टिंग के वीडियो और फोटो साक्ष्य के रूप में आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल को उपलब्ध करवाए गए हैं।

अब सवाल यह उठता है कि अखबारों में खबरें, दो बार कार्रवाई और तीन नए पुख्ता वीडियो सबूत सौंपने के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो क्या इसे विभाग की मौन सहमति नहीं माना जाए? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अब केवल जुर्माना नहीं, बल्कि दुकान का लाइसेंस निरस्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

 154 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *