शा. उ. मा. वि. रूनिजा के प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर तत्काल प्रभाव से निलंबित

  
Last Updated:  सितम्बर 9, 2026 " 05:10 अपराह्न"

ujjain:पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त श्री सिंह ने की कार्यवाही

उज्जैन, 9 सितंबर(स्पष्ट खबर)। संभागायुक्त आशीष सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा, विकासखंड बड़नगर के प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


संयुक्त संचालक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा में उत्पन्न अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए श्री राठौर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रतिवेदन में उनका कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी का माना गया है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री राठौर का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उज्जैन रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

 45 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *