दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरा आलू से भरा ट्रक, आग से जलकर खाक

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2026 " 08:58 पूर्वाह्न"

Delhi-Mumbai Expressway पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरा आलू से भरा ट्रक, आग से जलकर खाक

रतलाम(स्पष्ट खबर)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर रतलाम (Ratlam) के समीप इसरथूनी और धामनोद के बीच गुरूवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा आलू की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर गया और पुलिया के पास जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया, हालांकि चालक और क्लीनर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के दौरान ट्रक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था। वाहन के पुलिया के नीचे गिरते ही चालक और क्लीनर ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। इसके कुछ ही क्षणों बाद ट्रक में अचानक तेज आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। दुर्घटना में ट्रक में लदी आलू की बोरियां आसपास बिखर गईं।

​सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किस वजह से हुआ इसकी गहनता से जानकारी जुटा रही है।

 61 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *