रतलाम/आबकारी विभाग की कार्यवाई, 50 लीटर हाथ भट्टी, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए

  
Last Updated:  अक्टूबर 27, 2026 " 07:00 अपराह्न"

Ratlam:आबकारी विभाग की कार्यवाई, 50 लीटर हाथ भट्टी, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए

रतलाम(स्पष्ट खबर)। प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्र बाजना तथा शिवगढ़ के ग्राम खेरदा, पीपलीपाड़ा तथा नयाखेड़ा में अवैध मदिरा विक्रेताओं के यहाँ विधिवत् तलाशी लेकर 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,च के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 2 लाख 11 हजार 520 रुपये है ।

 92 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *