मदिरा दुकानों के निष्पादन के तहत ई-टेंडर खोले गए / जिले की भांग, भांग घोटा, भांग मिठाई की फुटकर बिक्री की दुकानों के लायसेंसों का निष्पादन-

  
Last Updated:  मार्च 12, 2020 " 02:03 अपराह्न"

रतलाम : 12 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिले में 197 करोड़ 60 लाख 28 हजार रूपए आरक्षित मूल्य वाली 99 देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के लिए कार्यवाही आरंभ की गई है। इसके तहत 12 मार्च को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ऑनलाइन ई टेंडर खोले गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, जिला आबकारी अधिकारी श्री जगदीश राठी आदि उपस्थित थे। 13 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से दुकानों की नीलामी आरंभ होगी।

जिले की भांग, भांग घोटा, भांग मिठाई की फुटकर बिक्री की दुकानों के लायसेंसों का निष्पादन-

     रतलाम जिले की 4 भांग दुकानें, 5 भांगघोटा दुकानें एवं 1 भांग मिठाई दुकान कुल 10 दुकानों के लायसेंसों का निष्पादन पृथक-पृथक अथवा समूहों में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि के लिए नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 17 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से टेण्डर के माध्यम से किया जाएगा। निष्पादन की शर्तें एवं निर्बंधन टेण्डर के समय कलेक्टोरेट सभागृह पर भी पढकर सुनाए जाएंगे। यदि किसी कारणवश 17 मार्च को टेण्डर की कार्यवाही पूरी नहीं हुई तो टेण्डर की कार्यवाही कलेक्टर द्वारा घोषित किसी भी दिन व समय पर की जा सकेगी।

 4,965 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *