कांग्रेस और बीजेपी ने अपने विधायकों को जारी किया व्हिप-

  
Last Updated:  मार्च 19, 2020 " 07:48 अपराह्न"

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिये जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी ने अपने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर लिखा है कि विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले भी व्हिप जारी कर सभी विधायकों को 16 मार्च से 13 अप्रेल तक भोपाल में उपस्थित रहने व सदन की कार्यवाही में मौजूद रहने को कहा था। एक बार फिर विधायकों को 20 मार्च को सदन में होने वाले फ्लोर टेस्ट में अनिवार्यत: उपस्थित रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने के निर्देश दिये हैं। वहीं बीजेपी ने भी व्हिप जारी कर अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहकर सरकार द्वारा लाये जा रहे विश्वास मत के विपक्ष में मतदान करने के निर्देश दिये हैं।

 1,942 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *