पुलिस चौकी धामनोद ने वाहन चालकों पर की चालानी कार्यवाही-

  
Last Updated:  मार्च 24, 2020 " 03:14 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद: 24 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) पुलिस थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद ने एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई है,
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु जिला प्रशासन ने जिले में टोटल लॉकडाउन आदेश किया हैं
जिसके बाद भी दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों पर एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा सफर किया जा रहा है
जिसको रोकने के लिए पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के निर्देश पर आज से नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस ने विषेश अभियान शुरू किया है
इसी कड़ी में पुलिस चौकी धामनोद ने पुलिस थाना प्रभारी सैलाना के नेतृत्व में धामनोद नगर तथा बायपास रोड़ पर आवागमन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई है
जिसमें बिना हेलमेट 9 , एवं बिना लाइसेन्स 5 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर राशी 4750 ₹ वसुली है,
पुलिस चौकी धामनोद द्वारा नगर व बायपास पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर नागरिकों को अपने घरों में रहने की हिदायत दे रही हैं
लेकिन कुछ लोग अभी भी अकारण घरों से निकल कर इधर उधर घुम रहे हैं
अब ऐसे लोगों पर पुलिस के विशेष अभियान में कार्यवाही होना शुरू हो गई है.,

 4,374 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *