इंदौर में डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव, संक्रमण की जांच करने गए थे

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2020 " 08:16 अपराह्न"

इंदौर। शहर के सर्वाधिक संक्रमण वाले क्षेत्र रानीपुरा एवं आसपास के इलाकों में कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच करने गई मेडिकल टीम को वहां के लोगों ने पथराव करके भगा दिया। मेडिकल टीम में डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। 

हमलावरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया 

डॉक्टरों पर पथराव करने के अलावा हमलावरों ने इस घटना का वीडियो बनाया एवं सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंदौर के इस इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमण पाया गया है। 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। मंगलवार को यहां लोगों ने डॉक्टरों पर थूक दिया था। आज उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। 

बल प्रयोग के अलावा कोई रास्ता नहीं 

इंदौर में हुई इस घटना के बाद शहर के अन्य नागरिकों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि कुछ नासमझ और अंधविश्वासी लोगों के कारण पूरे शहर को संकट में नहीं रखा जा सकता। शासन को बल प्रयोग कर स्थिति पर नियंत्रण लेना चाहिए। आम नागरिकों एवं डॉक्टरों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

 1,979 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *