रतलाम: सब इन्सपेक्टर पर हमला करने वालों पर प्रकरण दर्ज, नशे में था पुलिसकर्मी निलंबित-

  
Last Updated:  मई 7, 2020 " 06:37 अपराह्न"

रतलाम:7 मई 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम शहर के मोचीपुरा में पुलिस के सब इन्सपेक्टर पर हमला किया गया , मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार शाम के वक्त हुई, जब सब इन्सपेक्टर जे.आर जामोद एक साथी के डयूटी पर थे, इस दौरान यहाँ झुमाझूटकी कर अचानक से हमला किया गया व सब इन्सपेक्टर की बाइक को नाली में गिरा दिया गया। शुरुआती जानकारी में जिस पुलिस सब इन्सपेक्टर पर हमला हुआ है वो नशे में पाया गया है, पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने सब इन्सपेक्टर को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है। इधर पुलिस ने पूरे मामले में आईपीसी की धारा 353, 332, 147, 149, 323, 294, 341, 269, 270, 188 में आरोपी अत्तु टेलर, इच्छु दानिश, अद्दु, माजीद, गोल उर्फ सलमान चश्मेवाला सहित 10 से 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 1,915 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *