अब दूरदर्शन पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लास, घर बैठे होगी पढ़ाई –

  
Last Updated:  मई 8, 2020 " 05:58 अपराह्न"

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई है| जिसके चलते छात्रों को परीक्षाओं का इन्तजार है| लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई घर बैठे हो सके इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है| अब दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र दूरदर्शन पर पढाई करेंगे | इसके लिए दूरदर्शन के माध्यम से कक्षाएं शुरू होंगी। यह व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग और दूरदर्शन मप्र की ओर से शुरू की जा रही है।

स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 11 मई से विशेष शैक्षिक टीवी कार्यक्रम ”क्‍लास रूम” प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रति सप्ताह 5 दिन सोमवार से शुक्रवार, दिन में दो बार प्रसारित होगा। जिससे प्रदेश के विद्यार्थी दूरदर्शन के माध्यम से, घर पर रहते हुए नियमित अध्ययन कर सकेंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस कार्यक्रम को दूरदर्शन के सहयोग से, 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिये विषयगत अवधारणों पर तैयार किया है। जिसमें 1 घंटे की समयावधि में विषय की कठिन अवधारणाओं पर रोचक वीडियोज़ का समावेश होगा। प्रति दिन दोपहर 12 से 1 बजे तक कक्षा 10वीं के लिए तथा दोपहर 3 से 4 तक कक्षा 12वीं के लिए कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा, इन दूरदर्शन कार्यक्रमों के अलावा भी रेडियो, वाट्सएप एवं लोकल केबल टीवी के माध्यम से कक्षावार और विषयवार रोचक शैक्षिक सामग्री भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

 4,101 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *