श्रॆणी पुरालेख: रतलाम

निशुल्क कपड़े के झोला बैग वितरित किए तथा प्लास्टिक थैलियों का उपयोग ना किए जाने की शपथ दिलाई गई-

Last Updated:  गुरूवार, अगस्त 20, 2020  11:31 अपराह्न

रतलाम/धामनोद:20अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत आज नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने के बारे में नागरिकों को जागरूक कर गंदगी मुक्त शहर बनाने की अपील की गई| शासन के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के आदेश अनुसार नगर परिषद धामनोद एवं संस्था शिवांश ग्लोबल सॉल्यूशन द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत आज नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने के बारे में जागरूक कर गंदगी मुक्त और पढ़े

 1,853 total views

धामनोद: सद्भावना की शपथ दिलाई गई

Last Updated:  गुरूवार,   5:32 अपराह्न

रतलाम/धामनोद:20, अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 76 वी जयंती के अवसर पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद धामनोद में मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलवाई गई इस अवसर पर लेखापाल अर्जुन पाटीदार, उपयंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, संजेश कुमार, राहुल नीग्वाल, शुभम जैन, दीपक परमार , दिलीप छपरी, राकेश भगोरा , सचिन चौरे , रामकिशोर मंगल , नेहा गुप्ता , ममता शर्मा, हरिओम राव, बसंत लाल पाटीदार और पढ़े

 1,496 total views

बगैर मास्क घूमने वालों की तरफ़दारी जनप्रतिनिधि नहीं करेंगे अब, नगर परिषद का संबंधित दल एवं पुलिस मिलकर करेंगी कार्रवाई-

Last Updated:  गुरूवार,   3:00 अपराह्न

रतलाम/धामनोद:20, अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना वायरस के चलते शासन के आदेशानुसार रतलाम जिले के धामनोद नगर में भी बगैर मास्क के घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रहीं हैं लेकिन बगैर मास्क के पाए जाने वाले व्यक्ति अक्सर नगर परिषद के कर्मचारियों से वाद विवाद पर उतारू हो कर अर्थदंड की राशि देने में आना कानी करते हैं तथा ऐसे लोगों की तरफदारी करने में जनप्रतिनिधि अग्रणी रहते हैं, इस संबंध में बुधवार को और पढ़े

 2,531 total views

रतलाम: दो पहिया वाहन में लगी आग वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो-

Last Updated:  बुधवार, अगस्त 19, 2020  11:27 अपराह्न

रतलाम/धामनोद: 19,अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| आज संध्या को रतलाम जिले के धामनोद नगर के संजय कालोनी आंतरिक मार्ग बायपास के पास एक दो पहिया वाहन एक्टिवा में आग लग गई, आग लगने का कारण दो पहिया वाहन के वायरिंग में स्पार्क होना बताया जा रहा है | दो पहिया वाहन में आग की ऊंची लपटें देख कर राहगीरों का जमावड़ा लग गया वहीं सूचना मिलने पर नगर परिषद धामनोद का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुचा और आग बुझाई लेकिन तब तक और पढ़े

 2,729 total views

रतलाम की वन्दना तथा धामनोद के महेश ने मुख्यमंत्री से कहा हमें भी पात्रता पर्ची मिल गई धन्यवाद-

Last Updated:  बुधवार,   8:18 अपराह्न

रतलाम:19, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी एक सितम्बर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था,अब उन्हे एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो उचित मूल्य राशन मिलेगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को नवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन भी प्रदाय किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 37 लाख गरीब हितग्राही और पढ़े

 4,303 total views

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत-

Last Updated:  मंगलवार, अगस्त 18, 2020  8:23 अपराह्न

रतलाम:18,अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)| मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अन्तर्गत दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 6 मई 2020 को मृतक गोविन्द पिता प्रभुदास बैरागी निवासी पो. पाटन आलोट की कृषि भूमि पर खेत में हकाई करते हुए ट्रेक्टर की स्टेयरिंग फेल होने पर ट्रेक्टर पलटने से नीचे दबने पर मृत्यु हो गई थी। योजना का पात्र होने के कारण योजना की कंडिका (4) के उपखण्ड (1) के अनुसार मृतक की और पढ़े

 2,726 total views

रतलाम: त्योहारों के दौरान सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे शांति समिति की बैठक संपन्न

Last Updated:  सोमवार, अगस्त 17, 2020  7:59 अपराह्न

रतलाम: 17 अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)| जिले में त्योहारों के दौरान सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे, किसी भी प्रकार के जुलूस, झांकी इत्यादि नहीं निकाले जा सकेंगे। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन कराया जाएगा। यह जानकारी आज संपन्न जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, शांति समिति के सदस्यगण श्री मनोहर पोरवाल, शहर काजी श्री और पढ़े

 3,098 total views

सावधान! मध्यप्रदेश में 19 एवं 20 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान-

Last Updated:  सोमवार,   4:58 अपराह्न

भोपाल: भारत के मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 19 एवं 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्वी एवं मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। अतः नागरिक सावधान रहें और मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजनाएं बनाएं। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना इस बीच पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश और पढ़े

 6,270 total views

ब्रेकिंग न्यूज़:- सैलाना में मकान का कार्य करते मिस्त्री को लगा करंट मृत्यु-

Last Updated:  सोमवार,   11:44 पूर्वाह्न

सुनील परिहार सैलाना:17, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| सैलाना के अंबेडकर मार्ग स्थित एक मकान पर कार्य करते समय मिस्त्री को करंट लगा जिस से मिस्त्री की मौके पर ही मृत्यु होने की खबर है| आज सैलाना दर्दनाक हादसा हुआ है करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ करी है , प्राप्त जानकारी के अनुसार मोती नगर रतलाम निवासी हाल मुकाम बावड़ी मोहल्ला सैलाना मैं भेरु पिता पूनमचंद मिस्त्री (मजदूरी) का कार्य करता और पढ़े

 4,647 total views

रतलाम: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 15, 2020  8:22 अपराह्न

कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण     रतलाम:15, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)|कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में किया गया। जहॉ पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। तत्पश्चात कलेक्टरेट सभागृह में भोपाल से प्रसारित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सम्बोधन एवं जनता के नाम संदेश का लाइव प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से   अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा देखा सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत प्रधान और पढ़े

 1,418 total views

मप्र में 10 आईएएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, देखिये लिस्ट

Last Updated:  शनिवार,   12:41 पूर्वाह्न

भोपाल: मध्य प्रदेश के दस आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है| 2018 बैच के यह अधिकारी राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी द्वारा आयोजित दूसरे चरण की ऑनलाइन ट्रेनिंग में शामिल हुए थे| ट्रेनिंग से लौटे इन अधिकारियों को अलग अलग जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पदस्थ किया गया है|  4,355 total views

 4,355 total views

सैलाना: कोविड-19 के नियमों के तहत आगामी त्योहार आयोजन करने हेतु शांति समिति की बैठक सम्पन्न-

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 14, 2020  1:41 अपराह्न

रतलाम/सैलाना:14, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान आने वाले प्रमुख त्योहार स्वतंत्रता दिवस गणेश चतुर्थी मोहर्रम को देखते हुए शासन के आदेशानुसार कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजन करने हेतु शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर सैलाना में आयोजित हुई इसमें, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी महोदया कामिनी ठाकुर ने कहा है कि कोविड-19 के प्रावधानों के तहत ही आगामी त्यौहार आयोजित किए जाएं कोविड-19 से बचाव हेतु जारी निर्देशों में किसी भी धार्मिक कार्य त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक और पढ़े

 3,328 total views

मोदी सरकार ने तैयार किया 3.3 लाख करोड़ का मास्टर प्लान, बनेंगे 23 नए एक्सप्रेसवे और इकॉनमी को मिलेगी रफ्तार

Last Updated:  शुक्रवार,   9:10 पूर्वाह्न

NHAI ने देश में 23 नए एक्सप्रेसवे तैयार करने के लिए मार्च 2025 का लक्ष्य रखा है। इन एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 7800 किलोमीटर होगी और टोटल बजट करीब 3.3 लाख करोड़ होगा। एक नज़र में:- NHAI बनाएगी देश में 23 नए एक्सप्रेसवे मार्च 2025 तक पूरा करने का रखा है लक्ष्य इन एक्सप्रेसवे की टोटल डिस्टेंस करीब 7800 किमी इन प्रॉजेक्ट्स का बजट करीब 3.3 लाख करोड़ है नई दिल्ली:मोदी सरकार ने इकॉनमी को बूस्ट देने के लिए एक और पढ़े

 4,429 total views

नगर में मास्क रथ का हुआ भ्रमण, निशुल्क वितरण किये मास्क-

Last Updated:  गुरूवार, अगस्त 13, 2020  9:57 अपराह्न

रतलाम/धामनोद:13 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| राज्य शासन के आदेशानुसार नगर में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक एक मास्क जिंदगी अनेक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मास्क बैंक के माध्यम से नगर में प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरित किए जा रहे हैं इसके साथ ही सही तरीके से मास्क का उपयोग करना अनुपयोगी मास्क का निष्पादन करना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया और पढ़े

 3,608 total views

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टर्स के साथ मरीजों के उपचार की समीक्षा की

Last Updated:  बुधवार, अगस्त 12, 2020  8:23 अपराह्न

रतलाम:12 अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)|कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर के साथ बैठक करते हुए कोरोना मरीजों के उपचार की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर द्वारा मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से भी उपचार आरम्भ करने के लिए चर्चा की गई। इस संबंध में बताया गया कि प्लाज्मा थेरेपी हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है, डोनर्स चिन्हांकित किए जा रहे हैं। जो डोनर्स तैयार हो जाएंगे उनसे प्लाज्मा लेकर मरीजों और पढ़े

 1,655 total views

शपथ: मास्क नहीं तो रोकेंगे- टोकेंगे, धामनोद शहर को “कोरोना” मुक्त शहर बनाने में मदद करेंगे-

Last Updated:  बुधवार,   3:41 अपराह्न

एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान एवं किल कोरोना अभियान रतलाम/धामनोद:12 अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा वायरस को फैलने से रोकने हेतु शासन के आदेशानुसार नगर परिषद धामनोद एवं संस्था शिवांश ग्लोबल सॉल्यूशन द्वारा किल कोरोना अभियान एवं एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत कार्य किये जा रहे हैं जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया की आज वार्ड क्रमांक 4 में जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए एवं सभी और पढ़े

 1,905 total views

रतलाम ग्रामीण के लिए अनुविभागीय स्तरीय मानिटरिंग समिति गठित

Last Updated:  सोमवार, अगस्त 10, 2020  11:59 अपराह्न

रतलाम: 10,अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने एवं मॉनिटरिंग के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक समूह तथा अशासकीय संगठनों के साथ सतत रूप से समझाईश एवं जनजागृति के कार्यक्रम और संबंधित निर्देश आमजन तक पहुंचाने के लिए रतलाम ग्रामीण के लिए अनुविभाग स्तरीय मानिटरिंग समिति गठित की गई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रवीण फुलपगारे की अध्यक्षता में गठित समिति में पुलिस, पंचायत, चिकित्सा, नगर परिषद, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित किए गए और पढ़े

 1,506 total views

भूमि अधिग्रहण में कहीं दिक्कत नहीं होना चाहिये मुआवजा प्राथमिकता से बांटा जाये : कमिश्नर

Last Updated:  सोमवार,   11:33 अपराह्न

कमिश्नर ने एनएच द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की बैठक में रतलाम कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, अन्य कलेक्टर्स तथा एनएच के रिजनल अधिकारी उपस्थित रहे रतलाम:10,अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)|उज्जैन संभाग कमिश्नर श्री आनन्द कुमार शर्मा ने सोमवार को एनएच द्वारा संभाग के सभी जिलों में बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में निजी या सरकारी भूमि के अधिग्रहण में कहीं कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये। और पढ़े

 1,609 total views

मास्क पहनिए और मास्क पहनाइए,खुद बचिए और जिंदगी बचाइए

Last Updated:  सोमवार,   8:09 अपराह्न

एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान में नगर परिषद द्वारा मास्क वितरण किया जा रहा है, रतलाम /धामनोद:10, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| राज्य शासन के आदेश अनुसार धामनोद नगर में एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान दिनांक 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जा रहा है जिसमें नगर परिषद एवं संस्था शिवांश ग्लोबल सॉल्यूशन द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र वार्ड में मास्क वितरण कर नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जरूरी उपाय बताऐ जा रहे हैं, जिसमें अनिवार्य रूप से मास्क और पढ़े

 1,549 total views

मध्यप्रदेश के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट –

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 7, 2020  9:54 अपराह्न

भोपाल: 7 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| जहां एक और देश के कई राज्यों में मानसून अपने चरम पर है, वहीं मध्यप्रदेश में मानसून कुछ रुठा सा नजर आ रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि  मानसून के आगमी 8 अगस्त के बाद उत्तरी हिस्सें में शिफ्ट होने की संभावना है, जिसके चलते 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर में दबाव का क्षेत्र बनने के चलते 9 अगस्त के बाद मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश की और पढ़े

 6,478 total views