रतलाम ग्रामीण के लिए अनुविभागीय स्तरीय मानिटरिंग समिति गठित
Last Updated: अगस्त 10, 2020 " 11:59 अपराह्न"
रतलाम: 10,अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने एवं मॉनिटरिंग के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक समूह तथा अशासकीय संगठनों के साथ सतत रूप से समझाईश एवं जनजागृति के कार्यक्रम और संबंधित निर्देश आमजन तक पहुंचाने के लिए रतलाम ग्रामीण के लिए अनुविभाग स्तरीय मानिटरिंग समिति गठित की गई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रवीण फुलपगारे की अध्यक्षता में गठित समिति में पुलिस, पंचायत, चिकित्सा, नगर परिषद, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित किए गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री जवाहरलाल पाटीदार, डॉक्टर अनिल ऑटोरिया, श्री कमलेश पाटीदार, श्री ईश्वर जाट, श्री देवेंद्रसिंह शेखावत, श्री बाबूलाल कर्णधार, श्री देवीलाल गुर्जर, शासकीय समिति के सदस्यों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण श्री मानसिंह चौहान, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री प्रेमशंकर पटेल, जनपद सीईओ श्रीमती निशी बालासिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा शर्मा, नगर पालिका अधिकारी श्री एल.एस. राठौर एवं श्री एल.के. शर्मा शामिल किए गए हैं। सामाजिक समिति के सदस्यों में श्री हरीश चौहान, श्री सत्येंद्र परिहार शामिल किए गए हैं। औद्योगिक व्यापारिक समिति सदस्यों में श्री दिलीप पांचाल, श्री कृष्णकांत पांचाल, श्री दिनेश जायसवाल शामिल किए गए हैं। अशासकीय संगठन के प्रतिनिधि श्री विजय चौधरी, श्री पंकज जैन शामिल किए गए हैं।