श्रॆणी पुरालेख: रतलाम

रतलाम: जिले में अवैध खनन नहीं हो यह सुनिश्चित करें कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश-

Last Updated:  शुक्रवार, जनवरी 1, 2021  8:35 अपराह्न

रतलाम | रतलाम जिले में अवैध रूप से खनिज का परिवहन नहीं हो तथा अवैध उत्खनन नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिए। बैठक में सिटी एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, ग्रामीण एसडीएम रतलाम श्री एम.एल. आर्य, सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि खनिज के अवैध रूप से उत्खनन और पढ़े

 1,700 total views

विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर रंजिश रख दूसरे दिन किया हमला-

Last Updated:  गुरूवार, दिसम्बर 31, 2020  10:03 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| रुपये के लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर दूसरे दिन हमला कर घायल किया| जानकारी अनुसार दिनांक 30/ 12/ 2020 को रात्रि करीब 11:30 बजे सैलाना में मधुबन ढाबा संचालक भेरूभोई पिता भागीरथ भोई एवं संदीप जाट ( सकरावदा) राहुल जाट, मनीष जाट निवासी रामगढ़ ,अजय जाट (सालाखेड़ी) विशाल त्रिवेदी(सैलाना)के मध्य रुपए लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसमें बीच-बचाव की रंजिश को लेकर आज दिनांक 31/ 12/ 2020 को आरोपी गणों ने घटना के और पढ़े

 4,687 total views

जनसुनवाई आरंभ हुई कलेक्टर श्री डाड तथा अपर कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने आवेदकों की समस्याएं सुनी,

Last Updated:  मंगलवार, दिसम्बर 29, 2020  8:46 अपराह्न

रतलाम |जिला मुख्यालय रतलाम पर 29 दिसंबर मंगलवार से जनसुनवाई पुनः प्रारंभ की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन ने आवेदकों के आवेदन की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश जारी किए। इस दौरान 42 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में ग्राम सेलजदेवदा तहसील रावटी के बालू देवदा ने उसके पड़ोसी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर सड़क बनाने के संबंध में विवाद करने पर आवेदन और पढ़े

 1,925 total views

रतलाम : गुमशुदा हुए व्यक्ति का शव 10 दिन बाद कुएं में मिला-

Last Updated:  सोमवार, दिसम्बर 28, 2020  1:27 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| आज सोमवार सुबह जिले के पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत केसरपुरा रोड पर एक बीना मुड़ेर के कुएँ से सैलाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है| मिली जानकारी अनुसार आज सुबह केसरपुरा रोड़ के पास एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सुचना मिलने पर मौके पर सैलाना पुलिस पहुची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया , मतक का नाम वेस्ता पिता पुजा उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी और पढ़े

 4,934 total views

रतलाम: खेतों में जाने का रास्ता बंद हुआ तो किसानों ने मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाया

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 27, 2020  8:13 पूर्वाह्न

रतलाम| रतलाम जिले के जावरा के पास से गुजर रहे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेव वे (हाईवे) के निर्माम के चलते ग्राम लालाखेड़ा के करीब पचास किसानों के खेतों पर आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है। गांव से खेतों पर जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं बचा है। रास्ता बंद होने से किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे किसानों में रोष है। आक्रोशित किसानों ने वैकल्पिक रास्ता देने की मांग को लेकर शनिवार सुबह निर्माणाधीन मार्ग पर पहुंचकर निर्माण और पढ़े

 1,046 total views

पहले ही दिन बडी संख्या में नागरिक धोलावाड पहुंचे, रोमांचक एवं साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया, विधायक श्री काश्यप, श्री मकवाना ने महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Last Updated:  शुक्रवार, दिसम्बर 25, 2020  9:08 अपराह्न

रतलाम| जिला प्रशासन द्वारा धोलावाड ईको टूरिज्म पार्क में आयोजित पर्यटन महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले ही दिन बडी संख्या में रतलाम तथा अन्य स्थानों के नागरिक बडी संख्या में धोलावाड पहुंचे। रोमांचक एवं साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। नागरिक अपने परिवार सहित धोलावाड पहुंचे, सबका उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर विधायक रतलाम श्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री शैलेन्द्र डागा, श्री मनोहर और पढ़े

 1,715 total views

विधायक चैतन्य काश्यप जिले के सैलाना में पीएम किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Last Updated:  शुक्रवार,   8:55 अपराह्न

रतलाम| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खातों में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई। इस दौरान रतलाम जिले में भी जिला मुख्यालय के अलावा जनपद तथा ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन देखे व सुने गए। इस दौरान रतलाम विधायक श्री चैतन्य काश्यप सैलाना में कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सैलाना के कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, और पढ़े

 1,518 total views

रतलाम: असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, 16 घायल

Last Updated:  गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020  6:33 अपराह्न

रतलाम। राजस्थान सीमा से लगे पिपलौदा थाना क्षेत्र के सुखेड़ा-सिलियाखेड़ी मार्ग पर गदरिया मगरे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इससे उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई औ 16 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जावरा व रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि यह हादसा पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही और पढ़े

 4,159 total views

नगरीय निकाय पंचायत निर्वाचन के लिए ऑनलाइन डाटा एंट्री हेतु प्रशिक्षण दिया गया

Last Updated:  बुधवार, दिसम्बर 23, 2020  8:59 अपराह्न

 रतलाम| नगरीय निकाय पंचायत निर्वाचन 2020-21 के तहत सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान कर्मियों की ऑनलाइन डाटा एंट्री हेतु प्रशिक्षण 22 तथा 23 दिसंबर को आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विभागों की स्थापना प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह चौहान द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से समस्त अधिकारी, कर्मचारियों की पूर्व विधानसभा लोकसभा चुनाव के दौरान फॉर्म 2 की जानकारी ऑनलाइन और पढ़े

 2,140 total views

मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाएं, अलर्ट जारी, सावधान रहें –

Last Updated:  शनिवार, दिसम्बर 19, 2020  10:37 अपराह्न

भोपाल। भारत के उत्तर यानी हिमालय के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण शीत लहर भारत के दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। पूरे मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाएं शीत लहर बनकर दौड़ रही हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आम नागरिक जब तक जरूरी ना हो घर या ऑफिस से बाहर ना निकले। खुले मैदानों में ना रहे। यदि जंगल या खेत के आसपास है तो अनिवार्य रूप से अलाव जलाए। 24 दिसंबर तक मध्य और पढ़े

 3,202 total views

ब्लॉक कांग्रेस सैलाना का धरना प्रदर्शन-

Last Updated:  शनिवार,   12:01 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| किसान आंदोलन पर भारत सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया एवं डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडरों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस सैलाना द्वारा स्थानीय बस स्टैंड के पास मार्केट पर धरना प्रदर्शन किया गया l प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित उक्त धरना प्रदर्शन में पूर्व पार्षद महेंद्र शुक्ला पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर मंगलेश कसेरा आदि ने संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार और पढ़े

 2,034 total views

सैलाना कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन-

Last Updated:  शुक्रवार, दिसम्बर 18, 2020  9:51 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली मैं हो रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश के किसानों से वर्चुअल माध्यम से जनसंवाद किया, किसानों के साथ अपने संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का पूरा जोर नए किसान कानूनों पर देश के किसानों का विश्वास कराने पर रहा, सैलाना कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सैलाना अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर, तहसीलदार ॓॑ऀअनीता चकोटीया ,जनपद सीईओ सैलाना बलवंत नलवाया, सैलाना कृषि और पढ़े

 2,780 total views

सैलाना: ग्राम पंचायत भीलो की खेड़ी निवासी महिला की करंट लगने से मौत-

Last Updated:  सोमवार, दिसम्बर 14, 2020  12:42 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत भीलों की खेड़ी में आज सुबह करंट लगने से विवाहिता महिला की मृत्यु| मिली जानकारी अनुसार आज सोमवार सुबह सुबह 8:00 से 9:00 के बीच भीलों की खेडी निवासी दुर्गा पति किशन राणा 40 वर्ष अपने घर पर विधुत मोटर से पानी भर रही थी, पानी भर जाने के उपरांत जब महिला ने सीधे करंट के तार को खींचकर मोटर बंद करनी चाहिए तब महिला को करंट लगा करंट लगने पर दुर्गाबाई जमिन और पढ़े

 5,276 total views

रतलाम: मुख्यमंत्री 14 दिसंबर को जिले की 8 सिंचाई योजनाओं का भोपाल से वर्चुअल रूप से भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे: आर के मालवीय

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 13, 2020  7:31 अपराह्न

फाईल फोटो:मुख्यमंत्री श्री चौहान रतलाम | मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 14 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले में भी जल संसाधन विभाग की 8 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन, लोकार्पण भोपाल से वर्चुअल रूप से करेंगे। इस दौरान रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बिरमावल में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड उपस्थित रहेंगे। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 6963.40 लाख रूपए लागत की कोटेश्वर इमलीपाड़ा योजना, 299 और पढ़े

 1,845 total views

रतलाम जिले में प्रथम चरण में कोविड-वैक्सीन लगभग साढे 6 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जाएगा

Last Updated:  शुक्रवार, दिसम्बर 11, 2020  10:59 अपराह्न

वैक्सीन प्रारंभ के पूर्व प्रबंधन एवं स्थिति पर बैठक में चर्चा की गई कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश रतलाम|कोविड-19 वैक्सीन के लिए रतलाम जिले के फ्रंट लाइन वर्कर्स की सूची तैयार की गई है। प्रथम चरण में लगभग साढे 6000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन प्रारंभ के पूर्व जिले में आवश्यक प्रबंध एवं वर्तमान स्थिति पर शुक्रवार को आयोजित जिला टास्क फ़ोर्स बैठक में चर्चा की गई। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिला स्वास्थ्य विभाग को और पढ़े

 837 total views

मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई तेज बारिश-

Last Updated:  शुक्रवार,   6:52 अपराह्न

पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्से में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है। पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल , उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में राज्य के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है। 13 दिसंबर तक हो सकती है बारिश यहभी पढिए- मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना.. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी और पढ़े

 2,991 total views

दिन में पत्नी से विवाद के बाद रात में घर नहीं लौटा पति, सुबह कुएं में मिला शव

Last Updated:  गुरूवार, दिसम्बर 10, 2020  5:11 अपराह्न

रतलाम|दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लर निवासी 50 वर्षीय रमेश गरवाल पुत्र मंगला गरवाल का शव गुरुवार सुबह गांव में ही स्थित एक कुएं में मिला। उसकी पत्नी दो माह पहले विवाद कर मायके चली गई थी। एक दिन पहले भी उनका पास के एक गांव की राशन दुकान पर विवाद हुआ था। रात में वह कही गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा और फिर सुबह शव कुएं में मिला। उसके कुएं में गिरने के कारणों का पता और पढ़े

 1,378 total views

रतलाम: निर्वाचन संबंधी निविदाओं के लिए समिति गठित

Last Updated:  बुधवार, दिसम्बर 9, 2020  7:47 अपराह्न

रतलाम | आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2020-21 के संदर्भ में जिले की जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों के विभिन्न कार्यों संबंधी आमंत्रित की गई निविदाओं को खोले जाने तथा स्वीकृत करने हेतु कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा समिति गठित की गई है। गठित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन होंगे। इसके सदस्यों में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम शहर, जिला कोषालय अधिकारी रतलाम तथा सहायक अधीक्षक और पढ़े

 2,040 total views

रतलाम: उपसंभाग के कार्यालय की टेबल कुर्सियों पर जमी धूल, अधिकारी कर्मचारी नदारद लेकिन विभाग की नज़र में कार्य सुचारु रुप से चल रहा?

Last Updated:  रविवार, दिसम्बर 6, 2020  10:22 पूर्वाह्न

रतलाम| जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय की टेबल कुर्सियों पर जमीं धूल, महापुरुषों के छायाचित्रों पर मकड़ी के जाले, न पीने के पानी की कोई व्यवस्था न कोई जवाबदार अधिकारी उपस्थित फिर भी विभाग की नज़र में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सैलाना उपसंभाग का कार्य सुचारु रुप से किया जा रहा? जल संसाधन विभाग के सैलाना स्थित उपसंभाग सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय से वर्षों से नियमित एवं सुचारु रुप से विभागीय कार्य नहीं होने और पढ़े

 2,051 total views

सैलाना में संविधान दिवस एवं एनसीसी दिवस मनाया गया

Last Updated:  शनिवार, दिसम्बर 5, 2020  10:17 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की एनसीसी कैडेट्स द्वारा 21 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के कमांडिंग आफिसर कर्नल एच पी एच अहलावत तथा संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता छजलानी के निर्देशानुसार विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक संविधान दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसमें कैडेट्स विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं में सहभागिता कर रहे हैं । और पढ़े

 1,936 total views