पहले ही दिन बडी संख्या में नागरिक धोलावाड पहुंचे, रोमांचक एवं साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया, विधायक श्री काश्यप, श्री मकवाना ने महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2020 " 09:08 अपराह्न"

रतलाम| जिला प्रशासन द्वारा धोलावाड ईको टूरिज्म पार्क में आयोजित पर्यटन महोत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले ही दिन बडी संख्या में रतलाम तथा अन्य स्थानों के नागरिक बडी संख्या में धोलावाड पहुंचे। रोमांचक एवं साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। नागरिक अपने परिवार सहित धोलावाड पहुंचे, सबका उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर विधायक रतलाम श्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री शैलेन्द्र डागा, श्री मनोहर पोरवाल, श्री बजरंग पुरोहित, डा. विजय चारेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री निशीकांत शुक्ला, सहायक अधिकारी श्री अरुण पाठक भी उपस्थित थे।
विधायक श्री काश्यप तथा श्री मकवाना ने जिला प्रशासन द्वारा धोलावाड पर्यटन महोत्सव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा टेंट कैपिंग देखी। श्री काश्यप ने सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
धोलावाड में प्रकृति के सान्निध्य में रोमांचक खेलों का आनन्द उठाने के लिए पहुंचे नागरिकों द्वारा भी अपूर्व उत्साह के साथ साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया गया। बच्चों ने परिवार के साथ मोटर बोट में भ्रमण किया। तीरंदाजी प्रक्षेत्र में तीरों से निशाने साधे। प्राकृतिक क्षेत्र में साइकलिंग के अंदाज दिखाए। पेडों के मध्य मंकी क्राल का आनन्द लिया। बच्चों के लिए वाटर जार्बिंग बाल से पानी पर लुढकने का अपना अलग ही मजा था। बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। 
धोलावाड में आईलेड पर टेंट कैंपिंग के लिए बनाए गए वीआईपी तथा साधारण टेंट व्यवस्था का भी अवलोकन विधायक श्री चेतन्य काश्यप द्वारा किया गया। पर्यटन महोत्सव में आने वाले व्यक्तियों के लिए न्यूनतम शुल्क पर स्वादिष्ट दाल-पानिये की भोजन व्यवस्था भी की गई है जिसका लुत्फ भी शुक्रवार को लोगों ने सपरिवार उठाया। शुक्रवार से आरम्भ हुआ धोलावाड पर्यटन महोत्सव आगामी 5 जनवरी तक मनाया जाएगा।

 1,698 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *