मासिक पुरालेख: नवम्बर 2024

Ratlam: सैलाना में श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन 12 नवंबर को

Last Updated:  शनिवार, नवम्बर 9, 2024  4:07 अपराह्न

सुनिलसिंह परिहार रतलाम/सैलाना। सैलाना के कीर्ति विहार कालोनी स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर देव उठनी ग्यारस(एकादशी) दिनांक 12 नवंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के सदस्य धर्मेंद्र सिंह राठौर,राजेश पुरोहित ने बताया की बाबा श्याम के मंदिर पर देव उठनी ग्यारस पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सिंगर पीयु बारेट बरगड, नितेश खिची ठी़ बेहपुर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। बाबा खाटू श्याम मंदिर के और पढ़े

 1,140 total views

Ratlam:खेत पर सोए किसान की हत्या, हाथ पैर तोड़े, डॉग स्क्वायड से सर्चिंग, पुलिस जांच में जुटी-

Last Updated:  शनिवार,   2:00 अपराह्न

रतलाम। जिले के गांव दिवेल में खेत पर सोएं एक किसान आज सुबह मृत अवस्था में मिला, प्रथमदृष्टया परिजनों ने देख कर हत्या की आशंकाएं जताकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर रतलाम एवं सैलाना के पुलिस अधिकारी और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड से भी घटना स्थल तथा क्षेत्र में सर्चिंग कराई गई, हत्या की खबर फैलने से आस-पास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। और पढ़े

 2,912 total views

Ratlam:25 हजार के इनामी बदमाश (कंजर) को पकड़ने में मिली आलोट पुलिस को सफलता

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 8, 2024  7:36 अपराह्न

25 हजार के इनामी बदमाश (कंजर) को पकड़ने में मिली आलोट पुलिस को सफलता रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में गंभीर अपराधो मे फरार आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने के अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट मति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.11.2024 को थाना आलोट पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना पर ट्राली चोरी के अपराध मे फरार आरोपी कमल पिता जयसिंह कंजर उम्र 26 साल निवासी और पढ़े

 609 total views

Ratlam:पुलिस थाना पिपलौदा को चोरो को पकड़ने मे मिली सफलता

Last Updated:  शुक्रवार,   7:22 अपराह्न

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा क्षेत्र मे हो रही चोरीयो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के द्वारा धरपकड़ हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे, जिसमे दिनांक 07.11.2024 को सफलता प्राप्त करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया मश्रुका जप्त किया और पढ़े

 933 total views

MP में अब ट्राइबल का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा जनजातीय विकास की अधोसंरचनाएँ

Last Updated:  शुक्रवार,   6:12 अपराह्न

अब ट्राइबल का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा जनजातीय विकास की अधोसंरचनाएँ टेक्निकल विंग के लिये 177 पद मंजूर Bhopal: प्रदेश में जनजातियों के विकास से जुड़ी सभी प्रकार की अधोसंरचनाएँ अब जनजातीय कार्य विभाग का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा। विभाग में नये टेक्निकल विंग की स्थापना की गई है। राज्य शासन द्वारा ट्राईबल टेक्निकल विंग सेट-अप को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिये 177 नये पद भी शासन ने स्वीकृत किये हैं। इसमें अधीक्षण यंत्री (एस.ई) का और पढ़े

 786 total views

जम्मू-कश्मीर में शहीद नायक बद्रीलाल यादव को मंत्री श्री टेटवाल ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 7, 2024  7:45 अपराह्न

Bhopal: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए मध्यप्रदेश के आर्मी जवान बद्रीलाल यादव का बुधवार को आगर मालवा जिले के पैतृक गांव नरवल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने नरवल पहुंचकर शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद के दोनों पुत्रों ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी और हजारों नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद और पढ़े

 652 total views

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर 48 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी किए गये ब्लैक लिस्टेड

Last Updated:  गुरूवार,   7:39 अपराह्न

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर 48 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी किए गये ब्लैक लिस्टेड मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी ने भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में की कर्रावाई Bhopal: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में बाह्य स्त्रोत (आउटसोर्स) एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स और पढ़े

 580 total views

Ratlam:लहसुन उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं नारायण धाकड

Last Updated:  गुरूवार,   6:02 अपराह्न

रतलाम। जिले के ग्राम कांडरवासा के युवा किसान नारायण धाकड लहसुन उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। खेती में नवीन तकनीकों का उपयोग, समय पर प्रबंधन तथा बेहतर सिंचाई प्रणाली से प्रति बीघा 10 से लेकर 18 क्विंटल तक लहसुन उत्पादन ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम कांडरवासा के रहने वाले नारायण धाकड के अन्य दो भाई भी हैं जो खेती में बराबर सहयोग करते हैं। नारायण धाकड ज्यादा शिक्षित नहीं है परंतु खेती की और पढ़े

 796 total views

MP के 19 जिलों में ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स की स्थापना के लिये प्रस्ताव भेजा

Last Updated:  बुधवार, नवम्बर 6, 2024  8:32 अपराह्न

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स की स्थापना के लिये प्रस्ताव भेजा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बनेंगे टीएमएमसी Bhopal: जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास एवं जनजातियों को देश में हो रहे चहुंमुखी विकास के प्रकाश का लाभ देने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम और पढ़े

 753 total views

Ratlam:एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गतकोल्ड स्टोरेज तथा रायपेनिंग चैंबर निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित

Last Updated:  बुधवार,   7:42 अपराह्न

रतलाम। शासन के एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना फसलोत्तर  प्रबंधन घटक के अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज टाइप 1 तथा रायपेनिग निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपसंचालक उद्यान टी.सी. वास्कले ने बताया कि योजना अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज टाइप वन अंतर्गत प्रति हितग्राही अधिकतम निर्माण क्षमता 5000 मेट्रिक टन निर्माण के लिए 0.08 लाख प्रति मेट्रिक टन अनुदान सहायता 35 प्रतिशत अधिकतम राशि 140 लाख रुपए का प्रावधान है। इसी प्रकार रायपेनिंग चैंबर प्रति हितग्राही अधिकतम निर्माण क्षमता 300 मेट्रिक टन और पढ़े

 716 total views

जनसुनवाई में 36 आवेदन प्राप्त हुए,कलेक्टर राजेश बाथम ने संबंधित विभागों को दिए निराकरण के निर्देश

Last Updated:  मंगलवार, नवम्बर 5, 2024  7:14 अपराह्न

Ratlam:  जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। कलेक्टर राजेश बाथम ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण के लिए निर्देशित किया है। जनसुनवाई में एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर, संजय शर्मा, सुश्री राधा महंत तथा विवेक सोनकर भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 36 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम मीनावाडा निवासी जितेन्द्र पांचाल ने बताया कि प्रार्थी का एक भवन ग्राम में ही स्थित है। प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत शासन द्वारा और पढ़े

 710 total views

थाना औद्योगिक पुलिस एवं सैलाना पुलिस ने सुजलोन पवन चक्की फतेहगढ मजरा पर चोरी की आशंका में की गयी हत्या के 05 आरोपी गिरफ्तार 02 फरार

Last Updated:  मंगलवार,   4:09 अपराह्न

Ratlam: दिनांक 31.10.2024 को थाना सैलाना पुलिस को सूचना मिली कि गोधुलिया तालाब के पास नगर निगम की बैठक कुर्सी सैलाना पर मणीलाल पिता शंभुजी मईड़ा निवासी रामपुरिया थाना सरवन का अचेत/मृत अवस्था में पड़ा है जिस पुलिस थाना सैलाना द्वारा मर्ग क्रमांक 52/2024 धारा 194 BNSS का कायम कर जांच में लिया गया । मृतक मणीलाल पिता शम्भुजी मईड़ा उम्र 32 साल निवासी ग्राम रामपुरिया थाना सरवन जिला रतलाम की मर्ग जांच में मृतक का पी.एम कराया गया जिसके और पढ़े

 919 total views

Ratlam: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे.

Last Updated:  सोमवार, नवम्बर 4, 2024  8:01 अपराह्न

कलेक्टर श्री बाथम ने की समीक्षा बिजली के बिल में भारी कमी करें, मिलता है अनुदान रतलाम। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) अंतर्गत रतलाम जिले में घरों पर सोलर पैनल लगाए जाने का काम किया जा रहा है। छतों पर सोलर प्लेट्स के माध्यम से सौर ऊर्जा जनरेट की जा रही है। अभी 881 घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन अनुमोदित किए जा चुके हैं, 261 घरों पर सोलर प्ल्ोट्स लगाई और पढ़े

 962 total views

Ratlam: कन्या पूजन कर सैलाना नगर परिषद ने किया डामरीकरण निर्माण का शुभारम्भ

Last Updated:  सोमवार,   7:02 अपराह्न

तत्कालीन विधायक हर्षविजय गेहलोत ने किया था भूमिपुजन रतलाम /सैलाना। नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना के तहत वार्ड क्रमांक 7व 8क्रमशः वाल्मीकि बस्ती एवं श्रीमती इंद्रा गांधी बस स्टैंड पर22लाख 80हजार की लागत से डामरीकरण निर्माण का शुभारम्भ किया। परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया कि उक्त निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधान सभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन विधायक हर्ष विजय गेहलोत के द्वारा किया गया था। विधानसभा व लोकसभा चुनाव आंचार सहिता, बारिश आदि कारणों से निर्माण और पढ़े

 800 total views

MP में आज चलाया गया स्‍वच्‍छ सरोवर अभियान

Last Updated:  रविवार, नवम्बर 3, 2024  7:05 अपराह्न

नगरीय निकायों ने संचालित किया अभियान Bhopal: नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा स्‍वच्‍छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत प्रदेश की नगरीय निकायों में एक दिवसीय अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस श्रखंला में शनिवार को स्‍वच्‍छ सरोवर अभियान प्रदेश की सभी 413 शहरी निकायों में चलाया गया। आने वाले दिनों में नगरीय निकायों में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण-2024 होना है। इसके लिये जमीनी स्तर पर तैयारी की जा रही है। संपूर्ण प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और सौदर्यीकरण के साथ-साथ और पढ़े

 665 total views

मामला धामनोद ट्रेचिंग ग्राउंड का: कम रेट पर किया टेंडर, घटिया निर्माण से उड़ रही धूल, उपयंत्री ने कार्रवाई की इतिश्री की पूरी-

Last Updated:  रविवार,   2:30 अपराह्न

“मुकेश चौधरी” रतलाम/धामनोद। नगरीय निकायों में विकास कार्य तेजी से हो ओर नागरिकों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके इस हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगरीय निकायों में करोड़ों रुपए की राशि दी जा रही है , लेकिन धरातल पर धूल उड़ रही है, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के हावी होने से ना शासन की मंशानुरूप विकास कार्य हो रहे नाही नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं समय पर मिल रही है। आपको सुनकर यह ताज्जुब होगा कि और पढ़े

 1,022 total views

Indore: जहां आतिशबाजी को लेकर हुआ विवाद, वहां पहुंचे एडिशनल कमिश्रर अमित सिंह, बच्चे से कहा- जलाओ पटाखे-

Last Updated:  शनिवार, नवम्बर 2, 2024  6:11 अपराह्न

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (indore) में शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ छत्रीपुरा इलाके में बच्ची फटाखा फोड़ रही थे इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेकाबू भीड़ ने पथरबाजी शुरू कर दी। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया पूरे इलाके में तनाव फैल गया, प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में जमकर तोड़भोड़ की, अब इसी इलाके से एक अलग तस्वीर निकलकर सामने आ रही है, और पढ़े

 612 total views

CM डॉ. यादव गोवर्धन पूजा के पर्व पर तिलकेश्वर गौ-सेवा सदन पहुंचे, गोवर्धन पूजा कर गौ-माता की सेवा की

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 1, 2024  6:17 अपराह्न

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr mohan yadav) शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के पर्व पर ग्रामोद्योग विकास मंडल द्वारा संचालित श्री तिलकेश्वर गौ-सेवा सदन पहुंचे। यहाँ वे अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा और दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा कर गौ-माता की पूजा की तथा उन्हें 56 प्रकार का भोग चारे में मिलाकर खिलाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने तिलकेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस और पढ़े

 783 total views

हुसैन कौन है और कहां से आया..’, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से मचा बवाल; कोर्ट में दर्ज हुआ मामला

Last Updated:  शुक्रवार,   4:35 अपराह्न

Jharkhand Chunav 2024: पूर्व विधायक सह हुसैनाबाद से बसपा प्रत्याशी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मेदिनीनगर के न्यायालय में असम (Assam) के मुख्यमंत्री सह झारखंड सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर परिवाद दर्ज कराया है। परिवाद में उन्होंने जिक्र किया है कि हुसैनाबाद से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के नामांकन के बाद कर्पूरी मैदान में आयोजित सभा में हिमंता बिस्वा सरमा ने सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने के लिए विवादित बयान दिया था। ये दिया था विवादित भाषण- और पढ़े

 632 total views