Ratlam:जनगणना 2027 की तैयारी हेतु बैठक 12 फरवरी को
जनगणना 2027 की तैयारी हेतु बैठक 12 फरवरी को रतलाम(स्पष्ट खबर)। अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला परियोजना बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी है। जिसका प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक एवं द्वितीय चरण फरवरी 2027 में किया जाएगा। जनगणना की तैयारी हेतु जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी /आयुक्त नगर पालिका निगम की बैठक कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जायगी। 249 total views
249 total views




