Ratlam:श्रम विभाग ने अरिहंत कंस्ट्रक्शन को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र, मामला धामनोद में बाल श्रमिक नियोजित करने का

  
Last Updated:  फ़रवरी 10, 2026 " 11:27 पूर्वाह्न"

मामला धामनोद में सीसी रोड़ निर्माण कार्य में बाल श्रमिक नियोजित करने का

श्रम निरीक्षक द्वारा बनाया गया मौका पंचनामा

रतलाम (स्पष्ट खबर)। जानबूझकर नियमों की अनदेखी करने वाले अरिहंत कंस्ट्रक्शन को अब श्रम विभाग ने जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र, मिट्टी चोरी का मामला भी अभी खनन विभाग में लंबित है। नगर परिषद धामनोद जिला रतलाम के ठेकेदार वैभव जैन फर्म अरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा धामनोद में सीसी रोड़ निर्माण कार्य में बाल श्रमिक नियोजित किए जाने के संबंध में कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला रतलाम द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी।

मामला रतलाम जिले में नगर परिषद धामनोद से जुड़ा हुआ हो कर बाल श्रमिक का है। मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद धामनोद के ठेकेदार वैभव जैन फर्म अरिहंत कंस्ट्रक्शन द्वारा संजय कालोनी वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड़ निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें 05 फरवरी 2026 को सीसी रोड निर्माण कार्य में बाल श्रमिक नियोजित करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर श्रम निरीक्षक निशा गणावा ने कार्यस्थल का मौक़ा मुआयना कर मौका पंचनामा बनाया था, और कार्यवाही की बात कही थी। सोमवार को कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला रतलाम द्वारा उक्त ठेकेदार वैभव जैन फर्म अरिहंत कंस्ट्रक्शन को कारण बताओ सूचना- पत्र जारी कर सात दिवस में निर्धारित दिनांक को उक्त संबंध में जवाब/स्पष्टीकरण आवश्यक अभिलेखों सहित प्रस्तुत करने हेतु सूचना पत्र जारी किया है।
वहीं बता दें कि उक्त ठेकेदार पर वर्ष 2025 में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के दौरान सड़क का स्क्रैप मटेरियल का अवैध रुपसे परिवहन कर निजी व्यक्ति की भूमि पर पांच टेक्ट्रर ट्राली मिट्टी डालने के संबंध में प्रकरण खनिज शाखा रतलाम में प्रकरण लंबित है।

 417 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *