मंत्री श्री देवड़ा 13 दिसम्बर को धुंधडका क्षेत्र में करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

  
Last Updated:  दिसम्बर 12, 2020 " 07:23 अपराह्न"

मंदसौर| वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 13 दिसम्बर को पीपलखूंटा से लोध मार्ग, अफजलपुर से पालड़ी मार्ग एवं झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। पीपलखूंटा से लोध मार्ग 157.90 लाख, अफजलपुर से पालड़ी मार्ग 670.72 लाख एवं झावल से कुचड़ोद मार्ग 359.41 लाख रुपये से निर्मित होगी। इस तरह तीनों सड़क मार्ग 1188.03 लाख रुपये से निर्मित होंगे। पीपलखूंटा से लोध मार्ग का भूमिपूजन सरस्वती शिशु मंदिर मैदान ग्राम लोध में प्रातः 10 बजे, अफजलपुर से पालड़ी मार्ग का भूमिपूजन ग्राम पंचायत अफजलपुर का मैदान में प्रातः 11:30 बजे एवं झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन बस स्टैंड झावल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। दोप‍हर 2 बजे माध्‍यमिक विद्यालय परिसर ग्राम गुलियाना में मा‍ध्‍यमिक विद्यालय भवन का लोकपर्ण करेंगे। इसके पश्‍चात दोपहर 3 बजे शापिंग काम्‍पलेक्‍स परिसर ग्राम धुंधडका में ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित शापिंग काम्‍पलेक्‍स का लोकार्पण करेगें। 

 1,828 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *