मासिक पुरालेख: अक्टूबर 2026

रतलाम/खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी, रसगुल्ला, दाल, चावल, मसाले, नमकीन, मावा एवं बेसन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए

Last Updated:  शनिवार, अक्टूबर 31, 2026  4:55 अपराह्न

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जावरा, ताल एवं रानीसिंग क्षेत्र में की नमूना कार्रवाई घी, रसगुल्ला, दाल, चावल, मसाले, नमकीन, मावा एवं बेसन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए रतलाम(स्पष्ट खबर)।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जावरा, ताल एवं रानीसिंग क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत और पढ़े

 76 total views

रतलाम/धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

Last Updated:  शनिवार,   3:47 अपराह्न

Ratlam:धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण रतलाम (स्पष्ट खबर)।आगामी धनतेरस पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। और पढ़े

 88 total views

MP में मक्का, सोया किसानों के हित में अवकाश में भी खुलेंगी मंडी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आदेश जारी

Last Updated:  शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026  3:34 अपराह्न

मक्का, सोया किसानों के हित में अवकाश में भी खुलेंगी मंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आदेश जारी भोपाल, शुक्रवार,30 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)।राज्य सरकार सोयाबीन और मक्का उत्पादन किसानों के लिए हितों की संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के निर्देश पर सोया और मक्का उत्पादन किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खरीदी के लिए मंडियाँ खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित और पढ़े

 176 total views

बड़ी कार्रवाई- अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त

Last Updated:  शुक्रवार,   11:09 पूर्वाह्न

Indore: अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त इंदौर(स्पष्ट खबर)। इंदौर जिले में आज अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त किया गया है। खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव ने बताया कि आज ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में एक पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पायी गई। जांच में पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर और पढ़े

 86 total views

रतलाम/कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की कार्यवाई, राजदीप उर्फ भय्यु सांकला को एक वर्ष के लिए किया जिला बदर

Last Updated:  गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026  7:12 अपराह्न

Ratlam:जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की कार्यवाई रतलाम 29 अक्टूबर (स्पष्ट खबर)। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत कार्रवाई कर राजदीप उर्फ भय्यु पिता प्रेमशंकर सांकला माली, निवासी 137 गांधी नगर रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 1 वर्ष की अवधि के और पढ़े

 141 total views

रतलाम/बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने पर आदतन अपराधी नवदीप कुशवाह को जेल भेजने के आदेश

Last Updated:  गुरूवार,   6:50 अपराह्न

Ratlam:सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बीएनएसएस की धारा 141(1)(ख) के तहत की कार्रवाई, आरोपी पर पूर्व में दर्ज हैं 27 अपराध रतलाम(स्पष्ट खबर)। न्यायालय सिटी मजिस्ट्रेट रतलाम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सदाचार बनाए रखने के बंधपत्र (बाउंड ओवर) की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक आदतन अपराधी को बंधपत्र की शेष अवधि समाप्त होने तक कारावास में निरुद्ध रखने का आदेश पारित किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 141(1)(ख) के तहत यह और पढ़े

 151 total views

दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, की सतर्कता एवं नमूना कार्रवाई, 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, कुल 19 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित

Last Updated:  गुरूवार,   5:34 अपराह्न

Indore: दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, की सतर्कता एवं नमूना कार्रवाई इंदौर (स्पष्ट खबर)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश , नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल मनोज पुष्प के निर्देशन में तथा कलेक्टर जिला इंदौर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर (Indore) द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 और पढ़े

 121 total views

हाई कोर्ट के निर्देश पर ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई, 94 निर्माणों को नोटिस

Last Updated:  गुरूवार,   4:05 अपराह्न

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई, 94 निर्माणों को नोटिस भोपाल (स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा सतना (Satna ) जिले में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में पांच ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण करने पर और पढ़े

 143 total views

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 30 अक्टूबर को रतलाम आएंगे

Last Updated:  गुरूवार,   2:01 अपराह्न

MP विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर 30 अक्टूबर को रतलाम आएंगे रतलाम (स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Madhya Pradesh Assembly Speaker Narendra Singh Tomar) 30 अक्टूबर को रतलाम आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार सायं 04.30 बजे उज्‍जैन से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 6 बजे रतलाम पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप की पूजनीय माताजी के निधन पर उनके परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सायं 7 बजे और पढ़े

 147 total views

रतलाम/आबकारी विभाग की कार्रवाई, 56 पाव देसी मदिरा प्लेन 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान ज़ब्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

Last Updated:  गुरूवार,   1:50 अपराह्न

Ratlam:आबकारी विभाग की कार्रवाई, 56 पाव देसी मदिरा प्लेन 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान ज़ब्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए रतलाम (स्पष्ट खबर)।डीईओ आबकारी विभाग विकास मण्डलोई ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र रोजाना, भीमा खेड़ी, चैंपिया, मावता तथा रिछा देवड़ा में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। कार्यवाई के दोरान विधिवत् तलाशी लेकर 56 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान जप्त कर आरोपियों के और पढ़े

 89 total views

रतलाम/नए हॉटस्पॉट चिन्हित कर लगातार कार्रवाई करें, ढाबों की नियमित जांच के दिए निर्देश

Last Updated:  बुधवार, अक्टूबर 28, 2026  6:12 अपराह्न

Ratlam:नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री संजय शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के और पढ़े

 139 total views

रतलाम/ पुलिस की बड़ी सफलता: चौमुखीपुल क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  बुधवार,   5:44 अपराह्न

थाना माणकचौक रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: चौमुखीपुल क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Ratlam:भंडारी ज्वैलर्स में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना माणकचौक और पढ़े

 139 total views

रतलाम/सैलाना, बाजना एवं जावरा क्षेत्र अन्‍तर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों से नमकीन, घी, मावा, किशमिश एवं रसगुल्ला के नमूने जांच हेतु लिए गए

Last Updated:  मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026  7:11 अपराह्न

Ratlam:सैलाना, बाजना एवं जावरा क्षेत्र अन्‍तर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों से नमकीन, घी, मावा, किशमिश एवं रसगुल्ला के नमूने जांच हेतु लिए गए रतलाम 27 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरीया द्वारा सैलाना एवं बाजना क्षेत्र में विभिन्‍न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।  सैलाना क्षेत्र अंतर्गत श्री बालाजी नमकीन से नमकीन का नमूना, बैरागी किराना सैलाना से चन्द्रकमल घी और पढ़े

 133 total views

रतलाम/आबकारी विभाग की कार्यवाई, 50 लीटर हाथ भट्टी, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए

Last Updated:  मंगलवार,   7:00 अपराह्न

Ratlam:आबकारी विभाग की कार्यवाई, 50 लीटर हाथ भट्टी, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए रतलाम(स्पष्ट खबर)। प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्र बाजना तथा शिवगढ़ के ग्राम खेरदा, पीपलीपाड़ा तथा नयाखेड़ा में अवैध मदिरा विक्रेताओं के यहाँ विधिवत् तलाशी लेकर 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 2 हजार और पढ़े

 159 total views

MP मंत्रिपरिषद के निर्णय: सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Last Updated:  मंगलवार,   4:41 अपराह्न

MP मंत्रिपरिषद के निर्णय: सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति भोपाल : मंगलवार, 27 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं एवं वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य में कृषि विस्तार और जल और पढ़े

 176 total views

रतलाम/अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

Last Updated:  मंगलवार,   3:59 अपराह्न

Ratlam: 45 पाव देसी मदिरा, 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 70 किलोग्राम लहान जब्त कर प्रकरण दर्ज किए रतलाम(स्पष्ट खबर)।डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रतलाम के इंद्रस्टील्स क्षेत्र पालसोड़ी में 30 पाव देसी मदिरा जब्त कर दो प्रकरण दर्ज किए गए। आलोट क्षेत्र के ग्राम लूनी और रीछा में 15 पाव देसी मदिरा, 5 लीटर हाथ भट्टी और पढ़े

 130 total views

रतलाम/प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न केन्द्रों पर हुई जनसुनवाई

Last Updated:  मंगलवार,   3:44 अपराह्न

Ratlam:अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश रतलाम(स्पष्ट खबर)।प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में आज जिले के विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि और पढ़े

 142 total views

रतलाम/मॉडल स्कूल सैलाना फिर विवादों में, बच्चे पैदल निकले रतलाम की ओर..

Last Updated:  सोमवार, अक्टूबर 26, 2026  10:49 पूर्वाह्न

Ratlam:मॉडल स्कूल सैलाना फिर विवादों में, बच्चे पैदल निकले रतलाम की ओर… सैलाना/रतलाम(स्पष्ट खबर)। सैलाना का मॉडल स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आज सोमवार 26 अक्टूबर सुबह सैलाना मॉडल स्कूल के बच्चों के पैदल ही सैलाना से रतलाम की ओर जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। बच्चों के इस तरह अचानक पैदल रतलाम की ओर कूच करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी तक बच्चों के पैदल जाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं और पढ़े

 453 total views

रतलाम/अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया विद्युत मंडल का घेराव, मुख्य मार्ग किया जाम,आश्वासन पर धरना समाप्त

Last Updated:  रविवार, अक्टूबर 25, 2026  3:38 अपराह्न

Ratlam:बोदिना के किसानों का फूटा गुस्सा – धान की फसल सूखने की कगार पर, अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त सुनील सिंह परिहार रतलाम/सैलाना। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्राम बोदिना के किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। आक्रोशित किसानों ने रविवार को सैलाना विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर दिया और सैलाना-रतलाम मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए चक्काजाम से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को और पढ़े

 190 total views

रतलाम/खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावा, सोनपापड़ी, सेव एवं देसी घी के नमूने जांच के लिए भेजे

Last Updated:  शनिवार, अक्टूबर 24, 2026  8:52 अपराह्न

खाद्य सुरक्षा विभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए रतलाम 24 अक्टूबर 2026(स्पष्ट खबर)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बघेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीतामऊ रोड, रोला स्थित और पढ़े

 213 total views