किसानों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

  
Last Updated:  जनवरी 1, 2021 " 10:55 अपराह्न"

डिंडोरी | होशंगाबाद जिले की तहसील सिवनी-मालवा के ग्राम नंदरवाडा के किसानों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी आदित्य राज कोबरा को पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गत दिवस सिवनी-मालवा के ग्राम नंदरवाडा में किसानों ने धान एवं मक्के की उपज खरीदी कर व्यापारी के फरार होने की शिकायत कलेक्टर होशंगाबाद को की थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर होशंगाबाद की तत्परता से थाना सिवनी-मालवा में आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने स्वयं लगातार मॉनिटरिंग की और एसडीएम सिवनी-मालवा को प्रकरण में तत्परतापूर्वक कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद श्री संतोष सिंह गौर ने बताया कि सिवनी-मालवा के ग्राम नंदरवाडा में आरोपी व्यापारी द्वारा किसानों से धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर थाना सिवनी-मालवा में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे की भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है, आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 1,186 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *