ज्ञापन के विरुद्ध ज्ञापन: सैलाना में जातिवाद की राजनीति हावी-
Last Updated: जनवरी 4, 2021 " 03:53 अपराह्न"
सुनील परिहार
रतलाम/सैलाना| दो गुटों के मध्य हुए आपसी संघर्ष पर जब जातीवाद सामाजिक रंग चढ़ जाता है तब कैसा नजारा होता है वैसा ही नजारा आज सैलाना में देखने को मिला जो सनातन धर्म के लिए चिंता का विषय है तो वहीं इस प्रकार के जातिवाद आपसी सामाजिक विरोधाभास होकर किसी एक अन्य समाज का विरोध कानून व्यवस्थाओं में भी अडचने पेदा कर सकते हैं l नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दो गुटों के बीच हुआ विवाद उस समय सामाजिक विवाद के रुप में चरम पर पहुंच गया जब आपसी विवाद को सामाजिक संघर्ष का रूप मिला जिसके फल स्वरुप दिनांक 03,01,2021 को जाट समाज सैलाना एवं तेजवीर जाट सेना के द्वारा संयुक्त रुप से जाट समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस थाना सैलाना प्रांगण में ज्ञापन दिया गया था| आरोप है के अनुसार उक्त ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान जाट समाज सैलाना एवं तेजवीर सेना के पदाधिकारियों द्वारा भोई समाज सैलाना के बारे में अभद्र टिप्पणियां की गई जिसके फलस्वरूप आज कहार भोई समाज सैलाना ने भोई समाज जन एवं समाज की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु पुलिस थाना प्रांगण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम के नाम ज्ञापन सौंपा गया|
यह भी पढिए-
गुटीय विवाद सामाजिक हुआ, जाट समाज ने दिया ज्ञापन..
समाज जन द्वारा ओशिन परिसर पर एकत्रित होकर रैली के माध्यम से ज्ञापन देकर विषय में उचित एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रशासन से मांग की गई |
प्रशासन की ओर से तहसीलदार श्रीअनीता चकोटिया एवं थाना प्रभारी डी एस परमार द्वारा ज्ञापन प्राप्त किया गया, उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विषय में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है l कहार महासंघ सैलाना (भोई समाज) द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम में पुरुषोत्तम कहार उज्जैन, ईश्वर लाल परमार मंदसौर, सैलाना के जीवन लाल पडियार, पूरणमल परमार, देवीलाल पडियार, भागीरथ शुक्ला, कैलाश शुक्ला, लकी चौहान शहीत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन ने भाग लिया l इस बार भी किसी भी चूक की संभावना किए बगैर ही प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे l