अचानक बिगड़ी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की तबीयत, इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया

  
Last Updated:  मार्च 6, 2021 " 05:17 अपराह्न"

भोपाल| बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। सांसद को इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग्स कर रही थीं। शुक्रवार शाम को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। कोशिशों के बावजूद ब्लड प्रेशर कम नहीं हुआ। शनिवार सुबह उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आने लगीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराने के फैसला किया गया।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं साध्वी प्रज्ञा को कुछ दिन पहले भी एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था। उस समय भी सांसद को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था।

 1,103 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *