राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाया सुश्री सारिका घारू को ब्राण्ड एम्बेसेडर

  
Last Updated:  मार्च 16, 2021 " 06:30 अपराह्न"

भोपाल|राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2021 में निर्वाचन के प्रति मतदाताओं में जन-जागरूकता लाने के लिये शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया, पिपरिया जिला होशंगाबाद की अध्यापिका सुश्री सारिका घारू को राज्य स्तरीय ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि सुश्री घारू जिलों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी (सेन्स) से विचार-विमर्श कर सेन्स की गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगी। उन्होंने बताया है कि सुश्री घारू को आवश्यक सहयोग के लिये सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

 1,343 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *