धामनोद में पार्लर, गारमेंट्स, कोल्डड्रिंक, होटल व्यवसायों पर कार्रवाई

  
Last Updated:  अप्रैल 22, 2021 " 06:15 अपराह्न"

रतलाम| कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में पूर्व से घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन कर धामनोद नगर में व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध परि. डिप्टी कलेक्टर ( प्रभारी तहसीलदार रतलाम ग्रामीण) के नेतृत्व में धामनोद नगर में 8 दुकानदारों के चालान बनाने के साथ बगैर मास्क के घूम रहे राहगीरों से जुर्माना वसूला गया|
गुरुवार 22 अप्रैल को धामनोद नगर में राजस्व, पुलिस एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम देख कर दुकानों के शटर गिरने लगें छुपते छुपाते व्यापार करने वाले दुकानदारों में हडकंप मच गया |

पार्लर पर कार्रवाई के दौरान टीम
बस स्टैंड पर संचालित दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई


उक्त कार्रवाई में नगर के साक्षी गारमेंट्स धामनोद, भगवती लाल पाटीदार होटल व्यवसाई कालिका माता चौराहा, राजेंद्र परमार किराना व्यवसाई मंगल सिंह मोबाइल दुकान, शुभम मोबाइल सभी बस स्टैंड, श्याम जेंट्स पार्लर गांधी चौक , राहुल नमकीन एवं शैलेंद्र सिंह कोल्ड ड्रिंक व्यवसाई धामनोद से जुर्माना वसूला जाकर भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर दुकान सील किए जाने की हिदायत दी गई श्याम जेंट्स पार्लर पर लॉक डाउन अवधि में प्रशासन के दिशानिर्देशों की धज्जिया उडाते हुए आधा शटल गिरा कर पार्लर में दाढ़ी कटिंग बनाई जा रही थी|

यह भी पढिए

दुल्हे की शेरवानी खरिदने आए 7 लोगों सहित 24 व्यक्तियों को…….


उक्त कार्रवाई राजस्व विभाग, नगर परिषद, एवं स्थानीय पुलिस चौकी के संयुक्त दल द्वारा करी गई जिसमें मुकेश सोनी नायाब तहसीलदार नामली, पुलिस चौकी प्रभारी ध्यान सिंह सोलंकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी केएस सगर, लक्ष्मीकांत शर्मा, पटवारी रत्नेश्वर खराडी सहीत राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर परिषद धामनोद की टीम उपस्थित थी|

 3,615 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *