रतलाम: ऑक्सीजन फ्लोरमीटर की कालाबाजारी कर महंगे दामों पर बेच रहा भाजपा नेता गिरफ्तार-

  
Last Updated:  मई 11, 2021 " 10:10 पूर्वाह्न"

रतलाम। कोरोना काल में इंसानियत भी दम तोड़ रहीं हैं लोगों की जिंदगी बचाने में उपयोग दवाईयों एवं मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी की खबर आये दिन मिल रहीं हैं,
हालांकि दवाओं मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है
जारी हेल्प लाइन नंबर का ही असर है कि रतलाम शहर में बीती रात नारहपुरा क्षैत्र की गली में भाजपा के एक नेता की दवा दुकान पर सोमवार की रात को पुलिस ने छापा मारा है, बताया जा रहा है कि उक्त दुकान पर ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी कर महंगे दाम पर बेचा जा रहा था, इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने रात 11.30 बजे के करीब छापमारी कर भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है, ये भाजपा में कई अहम पद पर भी रहे हैं। माणक चौक थाना प्रभारी अय्युब खान ने बताया है कि संबंधित आरोपित के खिलाफ ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी करने का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
शहर में जीवन रक्षक उपकरणों की कालाबाजारी रोकने पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने स्पेशल फोर्स का गठन किया है। इसके बनने के दूसरे ही दिन सोमवार की रात करीब 11.30 बजे माणकचौक पुलिस ने दल ने नाहरपुरा में दवा कारोबारी व भाजपा नेता राजेश माहेश्वरी की दुकान पर छापामारी कर दी। रात करीब 11.30 बजे पुलिस के दल ने दवा दुकान पर तलाशी ली और पूछताछ की तो सामने आया कि उक्त दुकान से ऑक्सीजन फ़्लो मीटर की कालाबाजारी कर इसे महंगे दाम पर बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस को एक शिकायत मिली थी, इसी शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अचानक छापामारी करने का प्लान बनाया और रात के समय दवा कारोबारी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी माहेश्वरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, मामले में पुलिस रात तक जांच कर रही थी।

 542 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *