एक दिन में 17 लाख लोगों को टीका लगाने का म.प्र. का रिकार्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल

  
Last Updated:  जून 24, 2021 " 05:15 अपराह्न"

भोपाल|मध्यप्रदेश में कोविड-19 के टीकाकरण के महाअभियान में एक दिन में 16 लाख 91 हजार 967 लोगों को वैक्सीन डोज लगाने को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड ने वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया है। यह जानकारी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को 22 जून को लिखे पुष्टि पत्र में दी है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड, भारत के प्रेसीडेंट श्री संतोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को भेजे पुष्टि पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा टीकाकरण में बनाये गये रिकार्ड को रिकार्ड बुक में शामिल करने पर संस्था को प्रसन्नता है। पुष्टि पत्र में वर्ल्ड रिकार्ड संबंधी प्रमाण-पत्र से सम्मानित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की सहमति और दिनांक आदि भेजने के लिये भी अनुरोध किया है।

पत्र में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण संबंधी कदमों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ भी दी हैं।

 554 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *