रतलाम : 26 जून को 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ

  
Last Updated:  जून 26, 2021 " 07:36 अपराह्न"

रतलाम|कोविड-वैक्सीन महा अभियान के तहत शनिवार 26 जून को जिले में टीकाकरण कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु समूह के 12 हजार 437 व्यक्ति सम्मिलित है। 45 प्लस आयु वर्ग में 5 हजार 498 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि 26 जून को जिले के आलोट विकासखंड में 3 हजार 787 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार बाजना में 1530, सैलाना में 1501, जावरा में 2963, पिपलोदा में 2180, रतलाम ग्रामीण में 3240, रतलाम शहर में 2735 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

 502 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *