रतलाम: अवैध शराब विक्रय शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन, आबकारी उप निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र

  
Last Updated:  जुलाई 24, 2021 " 07:35 अपराह्न"

रतलाम| कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के नामली क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायत के संबंध में आबकारी उपनिरीक्षक चैतन् वेद को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नामली क्षेत्र में विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसके कारण अपराध भी घटित हो रहे हैं। उक्त वृत्त के प्रभारी होने के नाते आपका दायित्व है कि अवैध शराब बिक्री नहीं हो परंतु अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है तथा अवैध शराब विक्रय में प्रथम दृष्टिया मैं आपकी संलिप्तता है।

उक्त कृत्य के लिए आप को निलंबित कर क्यों ना अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए, संबंधित को अपना उत्तर, पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को भी अवैध शराब बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

 568 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *