रतलामी नमकीन के निर्यात के लिए ठोस पहल की जाएगी

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2021 " 08:17 अपराह्न"

ad

रतलामी नमकीन के निर्यात के लिए ठोस पहल की जाएगी

ब्रांडिंग तथा निर्यात के लिए वर्कशाप आयोजित कर जानकारी दी जाएगी

एक जिला एक उत्पाद पर निर्यात संवर्धन समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम|राज्य शासन द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत रतलामी नमकीन तथा लहसुन का चयन किया गया है। नमकीन तथा लहसुन उत्पादकों, निर्माताओं को वृहद् स्तर पर लाभ दिलाने एवं जिले में नमकीन एवं लहसुन प्रसंस्करण उद्योग इकाइयों के विकास एवं विस्तार के लिए कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा विशेष योजना तैयार की जा रही है। शुक्रवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में योजना की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वर्चुअल रुप से डायरेक्टर जनरल आफ एक्सपोर्ट श्री एस.के. बंसल, सीनियर ट्रेड एडवाइजर सुश्री अंकिता पांडे, जूनियर ट्रेड एडवाइजर सुश्री साधना चौधरी जुड़े थे। इनके अलावा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जीएमडीआईसी श्री मुकेश शर्मा, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल, नमकीन क्लस्टर करमदी के अध्यक्ष श्री आशीष पालीवाल, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज रतलाम संभाग के श्री वरुण पोरवाल, संभागीय उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री संदीप व्यास के अलावा लहसुन उत्पादक तथा नमकीन उद्योग परिसंघ से जुड़े व्यक्ति उपस्थित थे।

बैठक में रतलाम जिले एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित उत्पाद रतलामी नमकीन तथा लहसुन से संबंधित उद्योगों के विकास और निर्यात संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक से वर्चुअली जुडे श्री एस.के. बंसल तथा श्री रविकांत तिवारी द्वारा निर्यात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि स्थानीय नमकीन व्यवसायियों को उन्नति के लिए आधुनिकीकरण तथा स्केल पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा। हमारा प्रयास है कि जिले में बड़े ब्राण्ड, बडे प्लेयर भी आएं जिससे स्थानीय उद्यमी प्रेरित हो सकेंगे। कल्ोक्टर ने कहा कि नमकीन उत्पादों की ब्रांडिंग ई-प्ल्ोटफार्म पर करने के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। नमकीन उत्पादों को निर्यात के लिए किस प्रकार तैयार करें, किस तरह बेहत पैकेजिंग हो आदि जानकारी के लिए स्थानीय उद्यमियों को इंदौर भेजा जाएगा।लहसुन पर आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।

 485 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *