सैलाना उपजेल से फरार हुऐ आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा-

  
Last Updated:  सितम्बर 29, 2021 " 08:00 अपराह्न"

सैलाना पुलिस को बडी सफलता, एसपी द्वारा आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित कि था

रतलाम/सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना उप जेल को फांद कर फरार हुए आरोपी को पकडने में सैलाना पुलिस को बडी सफलता मिली है।

आरोपी दशरथ डिंडोर, हुलिया बदला

ज्ञात हो की 21 अगस्त 2021 को उपजेल सैलाना से, अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी विचाराधीन कैदी फरार हो गया था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी द्वारा उक्त आरोपी पर ₹ 10000 का इनाम भी घोषित किया गया था, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप निगवाल ने पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर के नेत्तृत्व में पुलिस थाना सैलाना ने उप निरीक्षक मनोज पाटीदार के नेतृत्व में बनाई टीम ने उपजेल सैलाना से फरार आरोपी को बांसवाड़ा के समीप मधहारेश्वर कॉलोनी के समीप से धर दबोचा।

रतलाम: उपजेल सैलाना की दीवार फांदकर कैदी फरार-स्पष्ट खबर http://bit.ly/3mcR2PU

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी दानपुर निवासी विचाराधीन कैदी दशरथ डिंडोर उर्फ जस्सू उपजेल सैलाना के प्रांगण से काम के दौरान फरार हो गया था जिसकी मौजूद जेल कर्मियों को भनक ही नहीं लगी थी, उप जेल सैलाना से भागने के लगभग 1 माह पूर्व ही आरोपी को न्यायालय के आदेश पर सैलाना के उप जेल में रखा गया था। आरोपी के इस तरह अचानक भाग जाने से उपजेल सैलाना की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गए थे। पत्रकार वार्ता के दौरान उप निरीक्षक मनोज पाटीदार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था तथा दूसरे नाम से वहां निवास कर रहा था । सैलाना पुलिस की लगातार कड़ी मेहनत और सटीक खुफिया तंत्र से सैलाना पुलिस इस आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो पाई है ।सैलाना पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने गए दल मैं उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक मुकुट यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी को धर दबोच ने वाले दल का नेतृत्व उप निरीक्षक मनोज पाटीदार ने किया।

 1,063 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *