जोबट विधानसभा उप निर्वाचन 2021 हेतु 6 अभ्यर्थी चुनाव मैदान

  
Last Updated:  अक्टूबर 14, 2021 " 12:19 पूर्वाह्न"

अलिराजपुर। विधानसभा क्षेत्र जोबट उप निर्वाचन 2021 के तहत विभिन्न राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। आज नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तक कुल 03 व्यक्तियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये। रिटर्निंग अधिकारी जोबट 192 श्री जगदीष मेहरा ने बताया जोबट विधानसभा उप निर्वाचन 2021 के तहत कुल 9 व्यक्तियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे, जिसमें से 03 व्यक्तियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये है। उन्होंने बताया जोबट विधानसभा उप निर्वाचन 2021 के तहत निर्वाचन लडने वालों में 06 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहेंगे। श्री मेहरा ने बताया 192 जोबट विधानसभा के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अभ्यर्थी के रूप में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से महेश रावत पटेल, भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीमती सुलोचना रावत, अन्य अभ्यर्थियों में दलसिंह डावर निर्दलीय, दिलीपसिंह भूरिया निर्दलीय, मोहनसिंह निंगवाल निर्दलीय, सरदार हरमल परमार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में है।

 472 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *