3000 लीटर गुड लहान व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

  
Last Updated:  दिसम्बर 18, 2021 " 08:43 अपराह्न"

शाजापुर।  जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आज सुंदरसी थाना बल के साथ माधवपुर व देवड़ा कंजर डेरे पर दबिश दी गई व 3000 लीटर गुड लहान व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 03 न्यायालयीन प्रकरण पंजीकृत किया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पंडरे, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री लखन सिंह सिसोदिया, सैनिक श्री बाबूलाल गुर्जर, श्री दिनेश शर्मा, श्री भगवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 393 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *