इफको द्वारा पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में इफको नेनो यूरिया तरल देश के किसानों को उपलब्ध कराया है

  
Last Updated:  दिसम्बर 18, 2021 " 08:48 अपराह्न"

नीमच। किसानों को मिला यूरिया का विकल्प देश की बढ़ती यूरिया खपत के समाधान हेतु अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सहकारी संस्था इफको द्वारा पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में इफको नेनो यूरिया तरल देश के किसानों को उपलब्ध कराया है। माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर इफको द्वारा देश को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहला प्रयास हैं। आज यह नेनो यूरिया संपूर्ण भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी जगह पहुंच चुका है। इफको के कलोल, गुजरात स्थित कारखाने में प्रतिदिन डेढ़ लाख बोतल का उत्पादन हो रहा हे तथा शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में एक अन्य कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। नीमच जिले में भी सभी सहकारी समितियों एवं इफको से जुड़े डीलरों के यहां नेनो यूरिया उपलब्ध करा दिया गया हैं। अब किसानों को यूरिया के लिए भटकने की जरूरत नहीं हैं। इफको नेनो यूरिया पोधों की पत्तियों पर स्प्रे किया जाकर उपयोग होता हैं।
   नीमच जिले में किसानों ने नेनो यूरिया प्रयोग कर अच्छे रिजल्ट प्राप्त किए हैं। फसल पर स्प्रे करने के बाद दूसरे दिन से ही पोधे गहरे हरे के दिखाई देने लग जाते हैं। इस प्रकार नेनो यूरिया किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैं। यह जानकारी इफको के मुख्य जिला  प्रबंधक, डॉ.बी.एस. जादोन द्वारा दी गई।

 516 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *