Ratlam:कांग्रेस उम्मीदवार बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले नामांकन जमा करने

  
Last Updated:  अक्टूबर 28, 2023 " 02:06 पूर्वाह्न"

रातलाम ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने
नामांकन दाखिल किया

रतलाम। आज रतलाम ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने नामांकन दाखिल किया। वे कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में नामांकन भरने पहुंचे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं । आज रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर नामांकन के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। वे हनुमानजी मंदिर पर पूजा कर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन भरने पहुचे।
इस दौरान लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने कहा कि किसान पुत्र होने के नाते किसानों के विकास के लिए जन आशीर्वाद से भारी बहुमत से विजय होने का लक्ष्य बनाया है। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा ही सबसे अहम होगा ।

 457 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *