आगर, शाजापुर, रतलाम एवं उज्जैन जिले के मतदानकर्मी को सामग्री वितरण, केन्द्र तक लाने हेतु रिजर्व सहित 43 बसों की व्यवस्था की गई-
Last Updated: नवम्बर 1, 2020 " 11:04 अपराह्न"
आगर मालवा|विधानसभा उप निर्वाचन-2020 हेतु मतदान दलों को दो नवम्बर को पॉलीटेक्नीक कॉलेज आगर से प्रात: 06:00 बजे से मतदान सामग्री वितरित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में आगर-मालवा सहित उज्जैन, रतलाम एवं शाजापुर जिले के मतदानकर्मीयों को सामग्री वितरण केन्द्र तक आने हेतु 43 बसों की व्यवस्था की गई है। मतदान सामग्री वितरण केन्द्र तक आने हेतु सभी जिलों के मतदानकर्मीयों को निर्धारित स्थानों से वाहन लेकर दो नवम्बर को प्रात: 04:00 बजे रवाना होंगे। जिला पंचायत सीईओ दीतूसिंह रणदा ने बताया कि उज्जैन जिले से 224 मतदानकर्मी आएंगे। उज्जैन जिले के मतदानकर्मीयों को लाने हेतु कृषि उपज मंडी उज्जैन एवं बस स्टेण्ड महिदपुर पर बस की व्यवस्था की गई है। कृषि उपज मंडी उज्जैन से 182 मतदानकर्मी हेतु रिजर्व सहित 7 बस तथा बस स्टेण्ड महिदपुर से 42 मतदानकर्मी हेतु 2 बसों की व्यवस्था रहेगी। शाजापुर जिले से 217 मतदानकर्मी आएंगे। इसके लिये बस स्टेण्ड शाजापुर से 128 मतदानकर्मी हेतु 5 बस एवं बस स्टेण्ड शुजालपुर से 89 मतदानकर्मी हेतु 3 बस तथा दोनो स्थानों पर एक-एक बस रिजर्व की व्यवस्था रहेगी। रतलाम जिले के 230 मतदानकर्मीं आएंगे। इसके लिए तहसील कार्यालय आलोट से 126 मतदानकर्मी हेतु रिजर्व सहित 5 बस एवं थाना परिसर ताल से 104 मतदानकर्मी हेतु 4 बसों की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार आगर-मालवा जिले के 387 मतदानकर्मीयों को सामग्री वितरण केन्द्र तक आने हेतु बस स्टेण्ड नलखेड़ा, बड़ागांव, सुसनेर एवं सोयतकलां में वाहनों की व्यवस्था रहेगी। बस स्टेण्ड नलखेड़ा से 128 मतदानकर्मी हेतु रिजर्व सहित 5 बस, बस स्टेण्ड बड़ांगाव से 19 मतदानकर्मी हेतु 1 बस, बस स्टेण्ड सुसनेर से 116 मतदानकर्मी हेतु 4 बस एवं बस स्टेण्ड सोयतकलां से 124 मतदानकर्मी हेतु रिजर्व सहित 5 बस की व्यवस्था गई है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि उज्जैन जिले से 170, शाजापुर जिले से 81, रतलाम जिले से 80 एवं आगर जिले से 464 मतदानकर्मी अपने स्वयं के वाहनों से सामग्री वितरण केन्द्र पहुंचकर सामग्री प्राप्त करेंगे। मतदानकर्मीयों के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी जिलों के लिए एक-एक लायजनिंग अधिकारी, दल प्रभारी एवं प्रत्येक बस के साथ मतदानकर्मीयों को लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन प्रभारी भी नियुक्त किए गए है।