Ratlam:04 वर्ष से फरार फ़्रॉड के आरोपियों को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  दिसम्बर 23, 2023 " 08:14 अपराह्न"

रतलाम। दिनांक 06.10.2019 को फरियादी महेश अग्रवाल ने न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट किया था कि वह रेलवे में ठेकेदारी का कार्य करता है उसके द्वारा इंदौर रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले लगाने का टेंडर लिया गया था जिसके लिए दिल्ली की एडवांस हाईटेक कंपनी से डिस्प्ले क्रय किए जाकर इंस्टालेशन कार्य किया जाना था जो उक्त कंपनी द्वारा डिस्प्ले समय अवधि में ना प्रदाय करते हुए फ़रियादी को दिये गये समय से अधिक समय लेकर प्रदान किए गए तथा फ़रियादी के साथ अवैध लाभ अर्जित करने के इरादे से उक्त डिस्प्ले का इंस्टालेशन कार्य भी अनुबंध अनुसार ना कराये जाकर फ़रियादी को हानि पहुँचायीं गयी ।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर हाजा पर अपराध क्रमांक 593/2019 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध कायम किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव वारंगे के मार्ग दर्शन मे टीम का गठन किया गया । प्रकरण में करीब 4 वर्ष विवेचना के दौराने दिनांक 20.12.2023 को आरोपी दीपक पिता रमेशचंद पांडेय उम्र 43 वर्ष निवासी टैगोर गार्डन दिल्ली तथा अनिल पिता ओमप्रकाश जिंदल उम्र 44 वर्ष निवासी जी.टी. करनाल रोड आज़ादपुर दिल्ली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी – 1. दीपक पिता रमेशचंद पांडेय उम्र 43 वर्ष निवासी टैगोर गार्डन दिल्ली

1, अनिल पिता ओमप्रकाश जिंदल उम्र 44 वर्ष निवासी जी.टी. करनाल रोड आज़ादपुर दिल्ली।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक भुवानीराम वर्मा, उप निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी , प्र.आर. निलेश पाठक एवं सायबर सेल से आर मयंक व्यास की अभियुक्तगणों को पकडने मे सराहनीय भूमिका रही।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 530 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *