mandsaur:जिले में कुल 9 लाख 98 हजार 278 लीटर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध

  
Last Updated:  जनवरी 2, 2024 " 08:21 अपराह्न"

जिले में 1 लाख 36 हजार लीटर पेट्रोल, डीजल की होगी आवक

जिले में 11 हजार 275 गैस की टंकियां उपलब्ध, 2 हजार 575 टंकियों की होगी आवक

मंदसौर। जिले में पेट्रोल, डीजल, गैस की टंकियां पर्याप्त मात्रा में है। वर्तमान में जिले में कुल 9 लाख 98 हजार 278 लीटर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध है। जिले में 1 लाख 36 हजार लीटर पेट्रोल, डीजल की 3 जनवरी को आवक होगी। वही प्रतिदिन मात्र 1 लाख 50 हजार लीटर पेट्रोल, डीजल की खपत हो रही है।

Ad

जिले में कुल 42 गैस एजेंसियां है। जहां पर पर्याप्त मात्रा में गैस टंकिया उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में 11 हजार 275 गैस की टंकियां उपलब्ध है एवं प्रतिदिन 4 हजार 600 गैस की टंकियां की खपत होती है। गैस की टंकियां की इतनी मात्रा होने के बावजूद भी 2 हजार 575 टंकिया आज और आ रही है। इस तरह जिले में पेट्रोल, डीजल, गैस की टंकियां को लेकर कोई भी कमी नहीं है। हर चीज पर्याप्त उपलब्ध है। किसी को भी किसी भी तरह से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

 679 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *