Ratlam:शिप्रा नदी में स्नान करते समय युवक को डूबने से बचाया

  
Last Updated:  फ़रवरी 5, 2024 " 04:50 अपराह्न"

उज्जैन। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने बताया कि आज 5 फरवरी सोमवार को एसडीईआरएफ के जवान अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से रामघाट पर कर रहे थे, उसी दौरान प्रात: 8.30 बजे रामघाट पर स्नान करते समय एक युवक नदी के बीचोंबीच डूबने लगा। डूब रहे युवक गुना निवासी 20 वर्षीय रमेश जाटव को ड्यूटी पर तैनात सैनिक जितेन्द्र चन्देल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में छलांग लगाकर लाईफबाय की मदद से युवक को पानी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान करवाकर उसे सुरक्षित बचाया। जिला सैनानी श्री जाट ने बताया कि होमगार्ड के 30 जवान चौबीस घंटे तीन शिफ्टों में मय बोट एवं आपदा उपकरणों के साथ रामघाट पर तैनात रहते हैं और इस प्रकार की जलजनित घटनाओं में तत्काल कार्यवाही कर जनहानि को रोका जाता है। श्री जाट ने सैनिक जितेन्द्र चन्देल को उनके साहसिक कार्य के लिये उत्साहवर्धन करते हुए नगद राशि से पुरस्कृत किया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 571 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *