Ratlam:आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

  
Last Updated:  फ़रवरी 12, 2024 " 04:15 अपराह्न"

आरोपी गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस का करता था संचालन

रतलाम। आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर बैंक खाते खोलकर लाखो रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120B, का दर्ज कर अनुसंधान में लेकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में फरार मुख्य आरोपी सहित गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े एक और सदस्य बद्रीविशाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बद्रीविशाल गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस पर मैनेजर का कार्य करता था। टीम द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 1, बद्रीविशाल पिता शिवनारायण शर्मा निवासी ग्राम कलियास थाना आसींद जिला भीलवाड़ा राजस्थान

जब्त सामग्री – 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी औ. क्षै रतलाम राजेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल उनि अमित शर्मा, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, प्र आर मनोज पांडे, प्र आर धीरज गावड़े, आर . विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, नरेंद्र पावरे, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया।

 729 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *