Ratlam:कलेक्टर के निर्देश के बाद सत्य साईं विद्या विहार स्कूल पालकों को लौटा रहा है विलंब शुल्क की राशि

  
Last Updated:  फ़रवरी 13, 2024 " 07:22 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर के निर्देश के बाद सत्य साईं विद्या विहार स्कूल पालकों को लौटा रहा है विलंब शुल्क की राशि

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश के पश्चात अब शहर का सत्य साईं विद्या विहार स्कूल पालकों को विलंब शुल्क की राशि वापस लौटा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने बताया कि स्कूल द्वारा विलंब से शुल्क जमा करने वाले पालकों से 25 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जा रहा था। कलेक्टर के संज्ञान में शिकायत आने पर उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय को नोटिस जारी किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय को नोटिस जारी करके विलंब शुल्क के आदेश को निरस्त करने तथा पालकों से लिए गए विलंब शुल्क को वापस लौटाने हेतु निर्देशित किया गया। नोटिस के पालन में स्कूल द्वारा विलंब शुल्क हटा लिया गया है और लिए गए विलंब शुल्क की राशि पालकों को लौटाई जा रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 504 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *