Ratlam: विश्व जनसंख्या दिवस पर सैलाना में विद्यार्थियों के द्वारा नाटक का मंचन

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2024 " 06:18 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में विद्यालय के खरमोर इको क्लब के तत्वाधान में विद्यार्थियों के द्वारा प्रार्थना सभा में बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए प्रभावी नाटक का मंचन किया ।
इस नाटक में भिन्न भिन्न किरदार निभाते हुए विद्यार्थियों ने जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों की कमी के असंतुलन से भारत सहित पूरे विश्व मे होने वाली समस्याओं का जीवंत चित्रण किया।
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन श्रीमती पद्मिनी डोडियार , योगेश परमार एवं महेश वर्मा ने किया।
विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा नाटक के प्रभावी मंचन की सराहना करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य स्पष्ट किया गया। विधार्थियो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे |

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 490 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *