Ratlam: जेल महानिदेशक ने किया सर्किल जेल का निरीक्षण

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2024 " 10:03 अपराह्न"

रतलाम। जेल महानिदेशक जीपी सिंह दो दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उन्होंने बिबडोद रोड पर ग्राम रामपुरिया में 1500 बंदियों की प्रस्तावित नवीन जेल हेतु आवंटित भूमि का अवलोकन किया। तत्पश्चात्  सर्किल जेल रतलाम  के जेल गार्ड द्वारा सम्मान गार्ड से सलामी ली। मुलाक़ात हेतु आये बंदियों के परिजनों  से पूछताछ की, जेल की विभिन्न शाखाओं की जानकारी लेते हुए रिकार्ड का अवलोकन किया।

 जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार की जानकारी प्राप्त की।  नशे की लत से ग्रस्त बंदियों से उनके नशे की लत लगने के परिवेश की जानकारी प्राप्त की। आर्ट ऑफ़ लिविंग के 3  बैच में समम्लित बंदियों से संस्मरण सुने। बंदियों ने कहा कि यदि पहले यह कोर्स किया होता तो हम जेल में नहीं होते। सजायाफ्ता और हवालाती बंदियों की परेड देखी, उनकी समस्यायें सुनी। पाकशाला में बंदियों  के लिए निर्मित भोजन को देखा। बंदियों के इंनकमिंग, टेलीफोन बूथ भी देखे। इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेल चिकित्सक डॉ. गौरव आशीष, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। जेल महानिदेशक श्री सिंह ने जेल प्रशासन द्वारा की गई समस्त  व्यवस्थाओं की सराहना की तथा ईसीजी मशीन, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम देने को कहा। शीघ्र ही रतलाम सर्किल की समस्त जेलों पर इलेकट्रिक फेंसिंग लगवाने हेतु भी निर्देशित किया गया। 

 524 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *