Ratlam:धामनोद में क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई, क्लीनिक सील, संचालक के विरुद्ध FIR कराई जा रही

  
Last Updated:  जुलाई 25, 2024 " 07:53 अपराह्न"

Ratlam:धामनोद में क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई, क्लीनिक सील, संचालक के विरुद्ध FIR कराई जा रही

रतलाम/धामनोद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा गुरुवार को रतलाम जिले के धामनोद में गांधी चौक स्थित संचालित क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई की गई। अवैध क्लीनिक के संचालक श्रवण कुमार के विरुद्ध शासकीय नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

रतलाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली के मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मंडलोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रचना बेन पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री प्रीति साठे, फार्मासिस्ट विशाल शर्मा, पटवारी राजेश माना धामनोद के दल द्वारा छापेमार कार्रवाई कर क्लीनिक का संचालन नियमानुसार सील किया गया। मौके पर प्राप्त दवाई , गोली , इंजेक्शन सील करके धामनोद पुलिस चौकी पर जमा कराकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दल में शामिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली के मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मंडलोई, ने बताया कि धामनोद पुलिस चौकी पर एफआईआर का आवेदन दिया है एफआईआर कराई जा रही है।

 1,212 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *