Ratlam: कलेक्टर ने शिक्षक को तत्काल किया निलंबित,आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी

  
Last Updated:  सितम्बर 5, 2024 " 08:21 अपराह्न"

घटना संज्ञान में आने पर शिक्षक को तत्काल किया निलंबित

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल नायन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक का शराब के नशें में स्कूल में छात्रा को डांटते हुए विडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया के माध्यम से घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर द्वारा तत्काल आदेश जारी करते हुए आदेश में कहा गया है कि शिक्षक द्वारा शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादा हीन आचरण किया है। अतः शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय हाई स्कूल गुडभेली नियत किया गया।

आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी

शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण करने वाले जिले के प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

 608 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *