MP के नीमच में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाशों ने लूटी बैंक,

  
Last Updated:  सितम्बर 18, 2024 " 08:59 अपराह्न"

Neemuch: मध्य प्रदेश के नीमच (Neemuch) में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बैंक लूट (Bank Loot) ली। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान गोली लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

बदमाशों ने बैंक से 71 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं। नीमच से करीब 20 किमी दूर चीताखेड़ा गांव में यह वारदात बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई है। बैंक लूटने की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ। साथ ही चीताखेड़ा गांव के लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

महिलाओं को लगी गोली, सफाईकर्मी पर हमला
गोली चलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े लोग डर के मारे बाहर भागने लगे। इस दौरान दो महिलाओं झूमा बाई (21) और मांगीबाई (30) को पैर में गोली लगी है। जबकि, बदमाशों ने सफाईकर्मी पर सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 894 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *