Ratlam:सैलाना विधायक डोडियार ने जन आंदोलन की चेतावनी दी

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2024 " 06:42 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के पलसोडी, जुलवानिया, बिब्दौड़, सरवनी, रामपुरिया, जामथुन आदि गावों को मिलाकर निर्माणाधीन रतलाम निवेश क्षेत्र योजना को जनहित में निरस्त करने की माँग की।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जानकारी दी कि उन्होंने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर माँग करी हे कि ज़िले से लगे पलसोड़ी, बिब्दौड़, जुलवानिया, जामथुन, सरवनी, रामपुरिया आदि गावों में निवेश क्षेत्र योजना के निजी और शासकीय मिलाकर 1666 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन पर निर्माण चल रहा है जिसमें आदिवासियों की निजी जमीने भी उद्योग के लिए अधिग्रहीत की जा रही है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि आदिवासियों के पास पहले से ही कम ज़मीन होती है ऐसे में उद्योग के लिए दोषपूर्ण नीति के तहत जमीने लेने पर परिवार के पालन पोषण सहित आजीविका के लिए कोई साधन नहीं बचता है। निवेश योजना के लिए आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है ज़मीन अधिग्रहण के लिए ग्राम पंचायत और पेसा क़ानून के तहत ग्राम सभाओं के का आयोजन तक नहीं हुआ है ।
ग्रामीणों से किसी प्रकार की कोई सहमति भी नहीं ली।
डोडियार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रतलाम निवेश क्षेत्र योजना निरस्त करने की माँग करते हुए जन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

 750 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *