संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने सैलाना में निर्माणाधीन,सीएम राइस स्कूल भवन का निरीक्षण किया

  
Last Updated:  नवम्बर 19, 2024 " 08:49 अपराह्न"

Ratlam: रतलाम भ्रमण पर आए उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने मंगलवार को सैलाना में निर्मित किए जा रहे सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री हरित को निर्देशित किया कि स्कूल भवन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं हो। बताया गया कि भवन निर्माण आगामी मार्च में पूरा हो जाएगा। संभागायुक्त द्वारा स्कूल भवन के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी निर्देशित किया, संपूर्ण परिसर में बारीकी से निरीक्षण किया।

 801 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *