Ratlam: डॉ. जीवन चौहान, डॉ. रवि दिवेकर निलंबित

  
Last Updated:  नवम्बर 24, 2024 " 07:48 अपराह्न"

डॉ. जीवन चौहान, डॉ. रवि दिवेकर निलंबित

रतलाम। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जिला चिकित्सालय रतलाम में पदस्थ डॉ. जीवन चौहान तथा डॉ. रवि दिवेकर सीबीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलोट को पदीय दायित्वो के प्रति लापरवाही बरतने, स्वेच्छाचारिता से कार्य करने, अनुशासनहीनता पर निलंबित किया गया है। निलंबन काल में डॉ. जीवन चौहान का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर के अधीन नियत किया गया है। इसी तरह डॉ. रवि दिवेकर का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नीमच के अधीन नियत किया गया है।

 758 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *