सैलाना की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी पारगी सिक्किम में ट्रेकिंग कैंप में सम्मिलित हुई

  
Last Updated:  दिसम्बर 12, 2024 " 10:55 अपराह्न"

Ratlam: पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की एनसीसी कैडेट  लक्ष्मी रमेश पारगी का चयन राष्ट्रीय स्तर के ट्रेकिंग कैंप के लिए हुआ। लक्ष्मी सिक्किम के नामची मे आयोजित ट्रैकिंग नेशनल कैंप में सम्मिलित हुई।

21 म.प्र. बटालियन एनसीसी रतलाम के कमान अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत एवम सूबेदार मेजर जयपाल सिंह के निर्देशनुसार इस कैंप में भाग लेने के लिए लक्ष्मी 30 नवंबर को सैलाना से रवाना हुई जो इंदौर पटना, सिलीगुड़ी होते हुए 2 दिसंबर को सिक्किम नामची पहुंची थी। कैंप में ट्रेकिंग के साथ-साथ बच्चों को वहां के प्रसिद्ध धार्मिक दर्शनीय स्थल भी दिखाए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कैंप का समापन हुआ।

लक्ष्मी  11 दिसंबर को वापस सैलाना पहुंची जहां सफलतापूर्वक कैंप से वापस आने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता छजलानी एवं विद्यालय की एनसीसी अधिकारी श्रीमती माया मेहता एवं विद्यालय परिवार द्वारा शानदार स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई। जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालय की छात्रा की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिह ने हर्ष व्यक्त किया। छात्रा ने कहा कि कैंप उसके लिए एक अच्छा अनुभव रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला। यह एक अविस्मरणीय अनुभव था।

 890 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *