Ratlam:पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त तीन पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई

  
Last Updated:  जनवरी 31, 2025 " 08:45 अपराह्न"

Ratlam: रतलाम पुलिस महकमे के उप निरीक्षक होतीलाल विश्वकर्मा, उप निरीक्षक लालजी परमार, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक काचरूलाल निनामा, द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्रीमति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। उप निरीक्षक होतीलाल विश्वकर्मा का सेवा काल 40 साल 7 माह 15 दिन, उप निरीक्षक लालजी परमार द्वारा 35 वर्ष 04 माह 29 दिन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक काचरूलाल निनामा द्वारा 40 वर्ष 05 माह 03 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत,मुख्य लिपिक श्रीमति अर्चन आमेरिया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 642 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *